नया गोरखपुर अपडेट
* बालापार के किसानों ने बीते मंगलवार को कराईं 20 रजिस्ट्रियां
* जीडीए अब तक किसानों को कर चुका है 29+ करोड़ का भुगतान
GDA has acquired 19.39 acres of land in Balapar: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं. जीडीए इन किसानों को अब तक 29 करोड़ से अधिक का भुगतान भी कर चुका है.
नया गोरखपुर परियोजना की प्रस्तावित लागत 3000 करोड़ रुपये है. इसके लिए कुल 25 गांवों में समझौते के आधार पर जमीनें खरीदी जा रही हैं. इन 25 गांवों में बालापार टिकरिया रोड पर 12 गांव और गोरखपुर कुशीनगर रोड पर 13 गांव शामिल हैं. बालापार गांव में कुल 62.175 हेक्टेयर जमीन सर्कल रेट के चार गुना मूल्य पर खरीदी जानी है. इस गांव में सर्कल रेट 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है.
प्रथम चरण में पिपराइच रोड के 04 गांव मानीराम, रहमत नगर, सोनबरसा और बालापार की 158.377 हेक्टेयर और कुशीनगर रोड के 03 गांव माड़ापार, कोनी, तकिया मेदनीपुर की 251.819 हेक्टेयर जमीन के लिए अधिकारियों की टीमें गठित हैं. जीडीए वीसी आनंद वर्धन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सहमति पत्र देने वाले किसानों की रजिस्ट्रियां कराई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें…
-
लिंक एक्सप्रेस-वे हादसा: अंतिम संस्कार के चार दिन बाद पत्नी पहुंची थाने, अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज
-
भाजपा पार्षदों ने किया नगर निगम सदन की बैठक का बहिष्कार, फर्जी मुकदमे रद्द करने और जेई को हटाने की रखी मांग
-
हादसा: कबाड़ बीनते समय नाले में गिरे 62 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
-
टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के दम पर एमएमएमयूटी का कीर्तिमान, कैंपस प्लेसमेंट में ₹14.23 लाख का पैकेज
-
गोरखपुर: प्रीपेड मीटर होने पर भी 1 माह तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन, विभाग ने साझा की पूरी जानकारी
-
मिशन शक्ति: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था रसूखदार आरोपी, गिरफ्तार
-
सिनेमा और सियासत, दोनों में दमदार! गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला को फिल्मफेयर अवॉर्ड
-
डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, लोहिया का समाजवाद आज भी प्रासंगिक
-
गोरखपुर: थोक दवा मंडी में ड्रग विभाग का छापा, कोडीन कफ सिरप के दुरुपयोग की आशंका, 2 दुकानों पर एक्शन
-
सोनबरसा फ्लाईओवर पर मरीज ले जा रही एंबुलेंस बनी आग का गोला, एंबुलेंस सिलेंडर विस्फोट में 2 लोग घायल