रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • देश और समाज को नारी शक्ति की विशेष आवश्यकता: डॉ. प्रतिभा गुप्ता

    Gorakhpur: शहर के सबसे पुराने महिला संगठन महिला सर्वोदय मंडल गोरखपुर का 65वां पद ग्रहण समारोह नेपाल लॉज गोरखपुर में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में गोरखपुर की पूर्व महापौर अंजू चौधरी ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई.

  • एमजी के शिक्षक संजय श्रीवास्तव का एनसीईआरटी पाठ्यक्रम समिति में चयन

    Gorakhpur: राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अंतर्गत एनसीईआरटी द्वारा कक्षा 9वीं एवं 10वीं में हिंदी विषय के पाठ्यक्रम एवं पाठ्य पुस्तक निर्माण समिति में गोरखपुर के शिक्षक श्री संजय कुमार श्रीवास्तव का चयन हुआ है.

  • हिंदी विभाग ने ‘प्रसाद’ की जयंती पर प​हली बार आयोजित की संगोष्ठी

    Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग में गुरुवार को जयशंकर ‘प्रसाद’ की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर पूर्व पर्वतीय विश्वविद्यालय, शिलांग के प्रो. हितेंद्र मिश्र ने ‘प्रसाद’ की रचनाओं पर अपने विचार रखे और कहा…

  • उपलब्धि: देश के टॉप 100 उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल हुआ डीडीयूजीयू

    डीडीयूजीयू के लिए एक बड़ी उपलब्धि प्रसिद्ध ‘नेचर इंडेक्स’ रैंकिंग में शामिल होना है. 1 नवंबर 2023 से 31 अक्टूबर 2024 की अवधि के लिए, गोरखपुर विश्वविद्यालय ने भारत के शीर्ष 100 उच्च शिक्षण संस्थानों में स्थान प्राप्त किया है.

  • कुष्ठ रोग संक्रामक नहीं, उपचार से हो जाता है ठीक

    Gorakhpur: एम्स गोरखपुर में राष्ट्रीय कुष्ठ दिवस के मौके पर त्वचा रोग एवं वेनेरोलॉजी विभाग ने ओपीडी ब्लॉक में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और लोगों को इस बीमारी के बारे में सही जानकारी देने पर ज़ोर दिया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एम्स…

  • 17 गांवों की परती पड़ी जमीन अब सोना उगलने के लिए है तैयार

    Gorakhpur: गोरखपुर के धुरियापार क्षेत्र में 5500 एकड़ में फैले एक विशाल औद्योगिक गलियारे का निर्माण किया जा रहा है. यह पूर्वांचल का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल लैंड बैंक होगा, जहां बड़े उद्योगों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर भी विकसित किया जाएगा.

  • गुम हुई पांच किलो वजनी फाइल, 16 गांवों में लटकी रजिस्ट्री

    Gorakhpur: चौरीचौरा क्षेत्र में सीलिंग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण फाइल के गुम हो जाने से 16 गांवों में जमीनों की रजिस्ट्री का काम अटक गया है. यह फाइल लगभग पांच किलो वजनी है और इसमें 1994 से 2000 के बीच के सीलिंग से संबंधित मामले दर्ज हैं. फाइल गुम होने से प्रशासन सीलिंग की जमीनों…

  • जीडीए यहां देगा 28 लाख में मिनी एमआईजी फ्लैट

    Gorakhpur: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना में मिनी एमआईजी फ्लैटों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने में जुटा है. प्राधिकरण यहां 6.63 एकड़ में 91.56 करोड़ रुपये की लागत से 14 मंजिल के टावर बना रहा है, जिसमें 420 मिनी एमआईजी फ्लैट बनाए जा रहे हैं.

  • गोरखपुर में यहां बन रहा नया इं​डस्ट्रियल कॉरिडोर, अडानी की फैक्ट्री भी है ‘वेटिंग’ में

    Gorakhpur: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की बोर्ड बैठक में बुधवार को धुरियापार में 5500 एकड़ में एक नए औद्योगिक गलियारे के निर्माण के मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी गई है. इसके अलावा, चकभोप में 150 एकड़ में प्रस्तावित आवासीय योजना के ले-आउट को भी मंजूरी मिल गई है. कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता…

  • नया कीर्तिमान: पूर्वोत्तर रेलवे के ये छह खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

    Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी में एक नया इतिहास रच दिया है. पहली बार एक ही सत्र में पूर्वोत्तर रेलवे के 6 खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में भारतीय रेलवे टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. यह उपलब्धि पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षणों…

  • मैं दिल्ली में रहता हूं, लेकिन दिल्ली वाला नही हूं: जितेंद्र

    Gorakhpur: गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में आयोजित ‘साहित्यकार से मिलिए’ कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि-आलोचक जितेंद्र श्रीवास्तव ने शिरकत की और अपनी कविताओं का पाठ किया. इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ संवाद भी किया और उनके सवालों के जवाब दिए.

  • कनेक्शन काटने पर महिला ने लाइनमैन को चप्पलों से पीटा

    Gorakhpur: गुलरिहा क्षेत्र के रघुनाथपुर में बिजली कनेक्शन काटने पर एक महिला ने संविदा लाइनमैन को चप्पल से पीट दिया. घटना के समय साथ में गए जेई तथा अन्य कर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रहे. मामला बृहस्पतिवार का है.

  • गोरखपुर में 2 से शुरू होगा ​’थियेटर का महाकुंभ’, जुटेंगे दिग्गज कलाकार

    Gorakhpur: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की ओर से रंगमंच के प्रतिष्ठित उत्सव ‘भारत रंग महोत्सव’ का आयोजन पहली बार गोरखपुर में होने जा रहा है. 2 से 7 फरवरी तक बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

  • पहली बार गोरखपुर आ रहे पूर्व नेपाल नरेश, खिचड़ी चढ़ाएंगे

    Gorakhpur: नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह 31 जनवरी को पत्नी के साथ गोरखपुर आ रहे हैं. वह गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाएंगे और मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी गोरखपुर आने का कार्यक्रम है. ऐसे में दोनों के बीच मुलाकात की संभावना है.

  • जालसाजी का नया तरीका…एटीएम में फंसेगा कार्ड, बगल में लिखा होगा फर्जी हेल्पलाइन नंबर

    Gorakhpur: गोरखपुर में जीआरपी में तैनात एक दरोगा के साथ एटीएम कार्ड फंसने का झांसा देकर 51 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. दरोगा जितेंद्र यादव जब एटीएम से पैसे निकालने गए, तो उनका कार्ड मशीन में फंस गया. उन्होंने केबिन में चिपके हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया, जिसके बाद जालसाजों ने…

  • देवरिया में सड़क हादसा, बाइक सवार चार युवकों की मौत

    Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. ये सभी युवक एक ही बाइक पर सवार थे और छोटी गंडक नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी जान चली गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए…

  • कुंभ में हादसा, कई लोगों के हताहत होने का अंदेशा

    Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में बुधवार रात तकरीबन डेढ़ बजे एक घाट पर भगदड़ मच गई. इस घटना में कई लोग हताहत हुए हैं. बीबीसी हिंदी ने प्रयागराज सिटी के एक डॉक्टर के हवाले से बताया है कि इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और…

  • यात्रियों की ऐसी मदद सुनकर आप भी कहेंगे- वाह आरपीएफ!

    Gorakhpur: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में आरपीएफ ने कई यात्रियों की मदद की और लावारिस बच्चों को सहारा भी दिया.

  • महाकुंभ: गोरखपुर जंक्शन से कल चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेन

    Gorakhpur: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस भीड़ को देखते हुए एनई रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. 27 जनवरी को गोरखपुर जंक्शन से महाकुंभ मेले के लिए 7 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं. 28…

  • डबल मर्डर: जिन घरों के सामने भौंका ‘टोनी’ वहीं राज़ खंगाल रही पुलिस

    Gorakhpur: सहजनवां में दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या का मामला अभी तक अनसुलझा है. 23 जनवरी को 14 वर्षीय अभिषेक और 12 वर्षीय प्रिंस शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. अगले दिन दोनों के शव घर से 2 किलोमीटर दूर सरसों के खेत में मिले. दोनों को बिजली…

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक