Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
रामगढ़ झील का 1700 मीटर लंबा फ्रंट: गोरखपुर को मिलेगा पर्यटन का नया आकर्षण
Gorakhpur: रामगढ़ झील का 1700 मीटर लंबा फ्रंट गोरखपुर को पर्यटन का नया आकर्षण देगा। जानिए इसके बारे में सब कुछ।
-
चंबल की कुख्यात डकैत कुसुमा नाइन का अंत, जानें उसके खौफनाक किस्से…
Kusuma nine: चंबल की कुख्यात डकैत कुसुमा नाइन का लखनऊ में निधन। जानें उसके खूंखार अपराध, फूलन देवी से प्रतिस्पर्धा और जेल में बदलाव की कहानी।
-
नाथपंथ और बौद्ध परम्परा की प्रासंगिकता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में नाथपंथ और बौद्ध परम्परा की प्रासंगिकता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन। जानें संगोष्ठी के मुख्य आकर्षण, विषय विशेषज्ञों के विचार और निष्कर्ष।
-
एम्स गोरखपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ प्रिसीजन मेडिसिन का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन
ISPMMMCON 2025: एम्स गोरखपुर में प्रिसीजन मेडिसिन का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न। जानें सम्मेलन के मुख्य आकर्षण, वैज्ञानिक चर्चाएं और भविष्य की योजनाएं।
-
ग्रामीण महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी दी
Gorakhpur News: एम्स गोरखपुर ने बांसगांव में महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंद महिलाओं को मिली निःशुल्क जांच और परामर्श की सुविधा। जानें शिविर के बारे में विस्तार से।
-
होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़े कोच
Holi Special Trains: होली त्योहार 2025 के लिए रेलवे ने चलाई विशेष गाड़ियाँ। गोरखपुर-खातीपुरा, गोरखपुर-अमृतसर और आनंद विहार-बरौनी रूट पर चलेंगी ये गाड़ियाँ। जानें समय, स्टॉप और कोच की जानकारी।
-
उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवा से रोगियों को मिलेगी नई रोशनी: कुलपति
Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन। 228 मरीजों की जांच कर मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगों का इलाज किया गया। जानें नेत्र स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।
-
लहसुन और प्याज का पानी पीने के फायदे: इम्यूनिटी बूस्ट से लेकर त्वचा की चमक तक
Lahsun aur pyaj ke pani ke fayde: अच्छी सेहत पाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते! लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में मौजूद लहसुन और प्याज का पानी आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? यह न केवल इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, बल्कि ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, पाचन…
-
यूपी के इस जिले में सरयू नदी की धारा मोड़ी जाएगी
Gorakhpur: गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे के बड़हलगंज-नई बाजार पुल को सुरक्षित रखने के लिए सरयू नदी की धारा को सीधा करना आवश्यक हो गया है।
-
होली पर ‘मीठे ज़हर’ का कारोबार, पुरानी मिठाई को नया बनाने का खेल पकड़ा
Gorakhpur: स्वादिष्ट खान-पान के लिए जाने जाने वाले गोरखपुर शहर में मीठे जहर का कारोबार लंबे अरसे से चल रहा था।
-
कुशीनगर, श्रावस्ती में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की तैयारी, होंगे ये काम
Lucknow: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और श्रावस्ती का पर्यटन विकास लुंबिनी की तर्ज पर होगा। अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं का विस्तार और रोजगार के अवसर। पढ़ें पूरी खबर।
-
माह-ए-रमजान का आगाज: पहला रोजा आज
Gorakhpur News: माह-ए-रमजान का आगाज, आज पहला रोजा और तरावीह की नमाज शुरू। सहरी और इफ्तार का समय जानें। रमजान हेल्पलाइन नंबर और धार्मिक जानकारी। पढ़ें पूरी खबर।
-
कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी, गिरफ्तार
Gorakhpur News: शाहपुर में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़खानी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। पढ़ें पूरी खबर।
-
खोराबार में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार
Gorakhpur: खोराबार में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना। चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, तीन गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर।
-
डीडीयू के पूर्व छात्र अतिथि बनकर पहुंचे, पुरानी यादें ताजा कर हुए भावुक
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर वाणिज्य संकाय द्वारा “लिगेसियम – एलुमनी मीट 2025” का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों ने अपनी उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया।
-
प्रतिबद्धता, समर्पण, लगन और निरंतरता मिलकर लिखते हैं सफलता की इबारत: शिव प्रताप शुक्ल
Gorakhpur News: बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित “शून्य से शिखर तक” टॉक-शो में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, पद्मश्री आचार्य विश्वनाथ तिवारी और उद्योगपति अतुल सर्राफ ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया।
-
बुद्ध का संदेश चिंतन प्रधान, गोरखनाथ का दर्शन आचार और गुरु प्रधान: प्रो. संतोष
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ और राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में नाथपंथ और बौद्ध परंपरा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
-
संगीत से जीवन का सरगम बनता है, यह थेरेपेटिक है: प्रो. हर्ष सिन्हा
Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित डेलीगेसी प्रतियोगिता में संगीत, पेंटिंग, रंगोली और फोटोग्राफी का जलवा। प्रो. हर्ष सिन्हा ने संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। पढ़ें पूरी खबर।
-
अबू हुरैरा मस्जिद: GDA के नोटिस के बाद मुतवल्ली ने खुद ही ढहाने का किया फैसला
Gorakhpur News: गोरखपुर की अबू हुरैरा मस्जिद को GDA ने अवैध निर्माण बताया और ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया। मुतवल्ली ने खुद ही मस्जिद को ढहाने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर।
-
जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए समझनी होगी प्रौद्योगिकी की भूमिका
Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर ने 27-28 फरवरी 2025 को “सतत विकास के लिए ऊर्जा, पर्यावरण और सामग्री विज्ञान में सीमाएं” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।