Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
महराजगंज जिले के सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों के संपर्क नंबर – एक ही जगह पर | महराजगंज नंबर डायरेक्टरी
Maharajganj: महराजगंज जिले के सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों के संपर्क नंबर यहाँ प्राप्त करें। हमारी टीम ने प्रामाणिक स्रोतों से जुटाए गए नंबरों को एक जगह उपलब्ध कराया है ताकि आपकी सरकारी कामकाज में आसानी हो।
-
Holi ke Rang: ये वसंत का एकांत…ये रंगों की उदासी!
Holi ke Rang: होली का त्योहार बीत चुका है, लेकिन इसकी चर्चा अभी भी प्रासंगिक है। भारतीय समाज में त्योहारों का महत्व केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करना है।
-
AIIMS Gorakhpur के डॉक्टरों ने गोली से बिगड़े चेहरे को दिया नया जन्म
AIIMS Gorakhpur: एम्स गोरखपुर ने 32 वर्षीय युवक के गोली से क्षतिग्रस्त चेहरे का सफल पुनर्निर्माण किया। जानें कैसे डॉ. शैलेश कुमार और उनकी टीम ने जटिल सर्जरी में हासिल की सफलता।
-
कलाकारों के हुनर से सजे नाथ पंथ की विरासत के रंग!
Gorakhpur: राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में नवनाथ एवं नाथ परम्परा पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का समापन। जानें कैसे इस शिविर ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला को बढ़ावा दिया।
-
Apple प्रोडक्ट्स में “i” का क्या मतलब है? नहीं पता…तो हम बताते हैं
iphone: क्या आप जानते हैं Apple प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, iPad, iMac के नाम में ‘i’ का क्या मतलब है? यह सिर्फ ‘इंटरनेट’ नहीं, बल्कि Apple के विज़न को दर्शाता है। जानिए ‘i’ के पीछे छिपे 5 मतलब और Apple प्रोडक्ट्स के नाम का रहस्य।
-
अड़ार: जीवन और नदी के बीच की संघर्ष गाथा
“अड़ार” शब्द, जो देशज और भोजपुरी भाषियों के लिए सहज है, अन्यों के लिए एक अपरिचित अवधारणा हो सकती है। इसे उर्दू में “किनारा” या “हाशिया” और अंग्रेजी में “मार्जिन” के रूप में समझा जा सकता है।
-
Gorakhpur News: राष्ट्रीय कला शिविर “हुनर के रंग” का शुभारम्भ
Gorakhpur: राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित नव दिवसीय राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर और राष्ट्रीय कला शिविर “हुनर के रंग” का शुभारम्भ। नवनाथ एवं नाथ परम्परा पर आधारित यह आयोजन युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने का एक अनूठा मंच है।
-
पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों को हैंडबॉल और कुश्ती में मिलीं शानदार उपलब्धियां
Gorakhpur: 17वीं अखिल भारतीय रेलवे हैंडबॉल चैम्पियनशिप और फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
-
दो छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार
Gorakhpur: एमएमएमयूटी की दो प्रतिभाशाली छात्राओं, निकुली वी वोत्सा और तालिसांगला लॉन्गकुमार, ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है।
-
महिलाओं के बिना देश की प्रगति संभव नहीं: डॉ. संतोष
फातिमा अस्पताल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 Fatima Hospital: फातिमा अस्पताल में शनिवार को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “कार्रवाई में तेजी लाना: लैंगिक समानता की ओर एक कदम” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, सशक्तीकरण और समानता पर विशेष जोर दिया गया।…
-
गोविंद बल्लभ पंत देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे: सीएम योगी
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया।
-
मथुरा बृंदावन में कल खेली जाएगी जगत प्रसिद्ध लड्डू होली
लखनऊ: मथुरा बृंदावन समेत ब्रज क्षेत्र में होली का पारम्परिक एवं सांस्कृतिक उत्सव शुरू हो चुका है। इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली कल 07 मार्च को खेली जायेगी।
-
भुज में ‘नवनाथ एवं नाथ परंपरा’ पर राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का शुभारंभ
लखनऊ: भुज (गुजरात) स्थित सोनिस आर्ट गैलरी में ‘नवनाथ एवं नाथ परम्परा’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का उद्घाटन आज कच्छ मोरबी के सांसद श्री विनोद एल. चावड़ा ने किया।
-
सामर्थ्य व ऊर्जा से दुनिया को अपना अनुगामी बनाता है भारत
CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत नई दिशा में चला है। पिछले 10 वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन किया जा रहा है।
-
प्रदेश में 10 लाख नए युवा उद्यमी तैयार करेगी यूपी सरकार
CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि युवा देश की ऊर्जा हैं। इन्हें सही राह दिखाकर उचित अवसर प्रदान किए जाने की आवश्यकता है।
-
इलाज के लिए एस्टिमेट मंगा लें, सरकार करेगी मददः मुख्यमंत्री
Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं…
-
अर्थव्य’25: रोमांचक प्रतिस्पर्धाओं के साथ हुआ समापन
MMMUT Gorakhpur: अर्थव्य’25 के तीसरे और अंतिम दिन दो प्रमुख प्रतियोगिताएँ—द हीस्ट और बिजनेस टायकून—आयोजित की गईं,
-
वायरल हेपेटाइटिस के उन्मूलन पर एम्स में तीन दिन चला मंथन
Gorakhpur: एम्स गोरखपुर में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (NVHCP) के तहत तीन से पांच मार्च तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
-
5 अप्रैल से शुरू होंगी डीडीयू की वार्षिक परीक्षाएं, 15 से सेमेस्टर एग्जाम
DDUGU exam dates: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में 5 अप्रैल से वार्षिक और 15 अप्रैल से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने तैयारियों के लिए निर्देश जारी किए।