रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • गोरखपुर: 5 जनवरी को होगा UP के नए भाजपा अध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

    भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 5 जनवरी को गोरखपुर आएंगे। गुरुद्वारा और गोरखनाथ मंदिर दर्शन के साथ बूथ नंबर 199 पर होगी खास बैठक। जानें पूरा रूट।

  • रेलवे का बड़ा फैसला: अब 10 करोड़ टर्नओवर की शर्त खत्म, पार्सल बिजनेस करना हुआ आसान

    पूर्वोत्तर रेलवे ने पार्सल बिजनेस के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब 10 हजार में होगा रजिस्ट्रेशन और बैलेंस शीट व टर्नओवर की पुरानी बाध्यता खत्म। जानें नए नियम।

  • एम्स गोरखपुर: 25 से 65 साल की महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, हर 3 साल में करानी होगी यह जांच

    एम्स गोरखपुर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह पर विशेषज्ञों ने पैप टेस्ट और एचपीवी टीकाकरण को बताया जीवनरक्षक। जानें लक्षण, रोकथाम और स्क्रीनिंग के नए नियम।

  • सपा कार्यकर्ताओं को 6 जनवरी तक ‘अलर्ट मोड’ पर रहने का मिला सख्त निर्देश

    सपा कार्यालय पर मनाई गई सावित्रीबाई फुले की जयंती। जिलाध्यक्ष ने 2027 चुनाव और मतदाता सूची को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए कड़े निर्देश। जानें पूरी खबर।

  • प्यार की सनक: बीआरडी में डॉक्टर के लिए युवती ने काटी कलाई की नस, खाईं नींद की गोलियां

    प्यार में पागल युवती ने डॉक्टर के लिए बीआरडी कॉलेज में किया सुसाइड का प्रयास। जानें क्यों इलाज करने से कतरा रहे डॉक्टर और कैसे पुलिस बनी युवती का सहारा।

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: पढ़ें शहर की आज की ताजा खबरें, ठंड से स्कूलों की छुट्टी, बेतिया एस्टेट पैमाइश, 50 लाख कैश के साथ गिरफ्तारी और अपराध जगत की हर अपडेट एक ही जगह पर।

  • एम्स का बड़ा कदम: अब 7 आरोग्य मंदिरों में होगा ‘मेध्यावृद्धि’ का विस्तार, सुधरेगी दिमागी सेहत

    एम्स गोरखपुर ने ‘मेध्यावृद्धि’ कार्यक्रम का विस्तार कर बुजुर्गों की सेहत संवारने का बीड़ा उठाया है। चरगावां और भटहट में स्वास्थ्य जांच के साथ 214 कंबल भी बांटे गए। जानें पूरी डिटेल।

  • दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बहू का शव छोड़कर फरार हुए ससुराली

    दहेज की मांग पूरी न होने पर गोरखपुर में विवाहिता की हत्या। बहन ने भेजा था ट्रेन का टिकट, लेकिन ससुरालियों ने पहले ही मार डाला। बीआरडी में शव छोड़कर आरोपी फरार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

  • गोरखपुर समाचार: हवाला कारोबार पर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 50 लाख नकदी के साथ दुकानदार को दबोचा

    गोरखपुर समाचार: कैंट पुलिस ने हवाला कारोबार के संदेह में ₹50 लाख की नकदी के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। रेलवे स्टेशन के पास हुई इस कार्रवाई के बाद आयकर विभाग मामले की जांच में जुट गया है और पैसों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

  • मौसम का मिजाज: गोरखपुर में कड़ाके की ठंड से राहत, अब घने कोहरे के ‘येलो अलर्ट’ ने बढ़ाई चिंता

    मौसम विभाग ने गोरखपुर में शीतलहर से राहत के बीच घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री पहुंचा, लेकिन रात का पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ने और शीतलहर के दिनों की संख्या में इजाफे की संभावना है।

  • सहजनवां में खूनी संघर्ष: मछली विवाद में घर में घुसकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, इलाके में भारी तनाव

    सहजनवां के बेलौरा चौराहे पर मछली खरीदने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • गोरखपुर: जमीन दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज

    गोरखपुर में 17 लाख की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में जमीन बैनामे के नाम पर किशुन कुमार से लाखों की ठगी की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • DDU के हजारों छात्रों को बड़ी राहत, सर्वर डाउन होने की वजह से मिला ‘दूसरा मौका’, अब 15 तक करें आवेदन

    गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) ने प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। सर्वर की समस्या के चलते हजारों छात्र आवेदन नहीं कर पाए थे। हार्डकॉपी जमा करने की तारीख और पात्रता यहाँ चेक करें।

  • गोरखपुर: आयुष यूनिवर्सिटी में हाईटेक हुई पैथोलॉजी, एक साथ होगी 100 मरीजों की जांच, 15 मिनट में रिपोर्ट

    गोरखपुर के आयुष विश्वविद्यालय में अब मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना होगा। नई मशीनों से केवल 15 मिनट में रिपोर्ट तैयार होगी और सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगी। जानें इस नई सुविधा की पूरी जानकारी।

  • गोरखपुर: 5 जनवरी को होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत, बनी ‘रिकॉर्ड’ तोड़ने की रणनीति

    गोरखपुर में 5 जनवरी को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने एयरपोर्ट से रानीडीहा तक ऐतिहासिक अभिनंदन की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें।

  • गोरखपुर: नकली सांप-छिपकली का डर दिखाकर लूट, 30 महिलाओं का गिरोह यूं देता था वारदात को अंजाम

    गोरखपुर की रामगढ़ताल पुलिस ने डकैती के एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। 30 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार। ये शातिर अपराधी नकली सांप दिखाकर लूटपाट करते थे। पूरी खबर पढ़ें।

  • गोरखपुर: ‘डबल इंजन सरकार ने नौकरियों पर लगाया ताला’, सपा जिलाध्यक्ष का बड़ा हमला

    गोरखपुर के चिल्लूपार में सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना। बेरोजगारी और राशन वितरण पर उठाए सवाल। साथ ही 5 गांवों में कंबल वितरण कार्यक्रम भी हुआ। पूरी खबर पढ़ें।

  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: पढ़ें सीएम योगी द्वारा मकर संक्रांति पर खिचड़ी चढ़ाने, शहर में विकास कार्यों, रेलवे सेफ्टी फेंसिंग और अपराध जगत की आज की बड़ी खबरें। जानें शहर का पूरा हाल।

  • Gorakhpur News: गीडा में 10 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 99 हजार कैश भी बरामद

    गोरखपुर की गीडा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में 10.400 किलो गांजा और 99 हजार रुपये नकद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज।

  • Gorakhpur News: एसएसपी राज करन नय्यर बने डीआईजी, एडीजी मुथा अशोक जैन ने लगाए पदोन्नति के स्टार

    गोरखपुर जोन के एडीजी मुथा अशोक जैन ने एक भव्य पिपिंग सेरेमनी में एसएसपी राज करन नय्यर को डीआईजी रैंक पर पदोन्नत किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों और अनुशासित नेतृत्व के लिए विभाग ने उन्हें यह सम्मान दिया है।

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक