रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • वीडियो कॉल पर पति से कहासुनी के बाद महिला ने की खुदकुशी

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना! पति से वीडियो कॉल पर कहासुनी के बाद महिला ने की खुदकुशी। 3 साल का बच्चा कमरे में सो रहा था।

  • चौरीचौरा: हॉकी खेलते समय पेट में गेंद लगने से बच्चे की दर्दनाक मौत

    गोरखपुर के चौरीचौरा में दर्दनाक हादसा! हॉकी खेलते समय पेट में गेंद लगने से बालक अविनाश निषाद की मौत। परिवार में मचा कोहराम।

  • डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को ‘कर्नल कमांडेंट’ की मानद उपाधि से नवाजा गया

    डीडीयू गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को रक्षा मंत्रालय ने ‘कर्नल कमांडेंट’ की मानद उपाधि से नवाजा। यह सम्मान पाने वाली वह एकमात्र महिला कुलपति हैं।

  • गोरखपुर में सिरफिरे कर्मचारी ने गड़ासे से किया हमला, 3 सहकर्मी गंभीर

    गोरखपुर के शाहपुर में चौंकाने वाली वारदात! एक सिरफिरे कर्मचारी ने 3 सहकर्मियों पर गड़ासे से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया। आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

  • कौन थे अंग्रेज अधिकारी डब्ल्यू.सी. पेपे, जिनके नाम पर बसा पीपीगंज?

    Peppeganj history: जानें कौन थे डब्ल्यू.सी. पेपे, जिनके नाम पर गोरखपुर का पीपीगंज कस्बा बसा। ब्रिटिश इंजीनियर और पुरातत्व-उत्साही पेपे ने 1897 में पिपरहवा स्तूप में भगवान बुद्ध के अवशेषों की खोज कर बौद्ध इतिहास में क्रांति ला दी।

  • गोरखपुर का इतिहास: महाकाव्य काल में ‘करपथ’ के नाम से विख्यात थी गोरखनगरी, जानिए इस भूमि की रोचक बातें

    गोरखपुर का इतिहास: गोरखपुर के प्राचीन इतिहास की अनसुनी कहानियाँ जानें! करपथ से वर्तमान गोरखपुर तक, बुद्ध के संबंधों और गौरवशाली गणराज्यों की खोज करें।

  • गगहा में जमीन पैमाइश के लिए रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

    गोरखपुर के गगहा में जमीन पैमाइश के लिए ₹15,000 की रिश्वत लेते कानूनगो तेज नारायण सिंह गिरफ्तार। एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा।

  • MMMUT में शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, बनेगा मेडिकल इंजीनियरिंग का हब

    गोरखपुर के MMMUT में शुरू होगा मेडिकल संकाय, MBBS पाठ्यक्रम की तैयारी। इंजीनियरिंग के साथ चिकित्सा शिक्षा का नया मॉडल, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर।

  • गोरखपुर को मिलेगी पहला सरकारी होटल मैनेजमेंट संस्थान, 85% काम पूरा

    गोरखपुर में बन रहा उत्तर प्रदेश का पहला सरकारी होटल मैनेजमेंट संस्थान, 85% काम पूरा। सितंबर तक तैयार होकर देगा रोजगार के नए अवसर।

  • आरोग्य मंदिर में कल से शुरू होगा एक माह का निशुल्क योग शिविर

    गोरखपुर के आरोग्य मंदिर में 21 मई से निशुल्क योग शिविर। सुबह 6 से 7 बजे तक योगाचार्य डॉ. पीयूष पांडेय कराएंगे योगाभ्यास।

  • ताल नदौर बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हब, 236 करोड़ से तैयार होगा स्टेडियम

    गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 236 करोड़ की लागत से ताल नदौर में होगा निर्माण। 30 हजार दर्शकों की क्षमता, 18 महीने में तैयार।

  • उत्तर प्रदेश में महंगी हो सकती है बिजली, 30% तक बढ़ सकते हैं दाम

    उत्तर प्रदेश में बिजली महंगी होने की आशंका, पॉवर कॉर्पोरेशन ने 30% वृद्धि का प्रस्ताव दाखिल किया। 19600 करोड़ का घाटा दिखाया गया। जानें पूरी खबर।

  • सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से हुआ लैस

    सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन का आधुनिक विकास! बेहतर यात्री सुविधाएं, नए प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म अपग्रेड और सुगम आवागमन। जानें पूरी खबर। Modern development of Siddharth Nagar Railway Station! Improved passenger facilities, new waiting rooms, platform upgrades, and easy access. Read the full news.

  • बलरामपुर रेलवे स्टेशन का भव्य पुनर्विकास, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    बलरामपुर रेलवे स्टेशन का हुआ भव्य पुनर्विकास! आधुनिक सुविधाओं, यात्री शेड, विशाल पार्किंग और बेहतर प्लेटफॉर्म के साथ अब यात्रा और भी आसान। जानें पूरी खबर। Balrampur Railway Station gets a grand makeover! Enjoy modern facilities, passenger sheds, spacious parking, and improved platforms for easier travel. Read the full news.

  • बुद्धमय विश्व: गोरखपुर में लगी 150 देशों के डाक टिकटों के अद्भुत संग्रह की प्रदर्शनी

    गोरखपुर में दिखा बुद्धमय विश्व: 150 देशों के दुर्लभ डाक टिकटों का अद्भुत संग्रह पहली बार। देखें भगवान बुद्ध का वैश्विक प्रभाव। Buddha’s Global Footprint in Gorakhpur: Rare collection of stamps from 150 countries showcased for the first time. Witness the worldwide influence of Lord Buddha.

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई तक बढ़ी

    गोरखपुर विश्वविद्यालय स्नातक प्रवेश: आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई तक बढ़ी। ऑनलाइन हेल्पडेस्क सक्रिय। फॉर्म में गलती सुधारने का मौका। DDU Gorakhpur UG Admission Last Date Extended.

  • महंगे शौक पूरे करने के लिए दुकान से उड़ाए थे 45 लाख के गहने

    गोरखपुर में चोरी: महंगे शौक पूरे करने के लिए कर्मचारी बना चोर, 45 लाख का सोना उड़ाया, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार। Employee turned thief to fulfill expensive hobbies, stole gold worth 45 lakhs, two arrested by police.

  • आज़ाद भारत की पहली सबसे बड़ी पॉलिटिकल ‘डेथ मिस्ट्री’- जानिए शास्त्री जी के जीवन के आखिरी दिन की कहानी

    1966 में ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय मौत: रामनारायण कमेटी की जांच, दो महत्वपूर्ण गवाहों की संदिग्ध दुर्घटनाएं, और अनसुलझे सवाल जो आज भी भारतीय राजनीति को घेरे हुए हैं। क्या शास्त्री जी की मृत्यु एक हृदयघात थी या इसके पीछे कोई गहरा षडयंत्र था?

  • यूपी में चौराहों पर लगेगी मिलावटखोरों की फोटो

    योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश, मिलावटखोरों की फोटो चौराहों पर लगेगी। खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश।

  • यूपी में अब भू-माफिया की शिकायतों में हीलाहवाली नहीं कर पाएंगे लेखपाल, राजस्व निरीक्षक

    भू-माफिया की शिकायतों के लिए नया नियम! अब सीधे एसडीएम के लॉगिन पर पहुंचेगी शिकायत। एंटी भू-माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना हुआ और आसान।

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक