Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
दिनेश निषाद हत्याकांड: मुख्य आरोपी जुगुल निषाद को पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
गोरखपुर में हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद के हत्यारे जुगुल निषाद का पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर, पैर में लगी गोली। 7 जून को दिनदहाड़े हुई थी वारदात।
-
गाजियाबाद और नोएडा में नवंबर से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ANPR सिस्टम होगा लागू
गाजियाबाद और नोएडा में नवंबर से पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों को ईंधन नहीं। 5.5 लाख से ज्यादा वाहन प्रभावित। प्रदूषण रोकने के लिए पेट्रोल पंपों पर ANPR सिस्टम लगेगा।
-
₹1 का सिक्का बनाने में सरकार को होता है ₹0.11 का नुकसान!
₹1 का सिक्का बनाने में सरकार को ₹1.11 की लागत आती है, जिससे ₹0.11 का नुकसान होता है। मुंबई और हैदराबाद की टकसालों में बनते हैं सिक्के।
-
अयोध्या में जमीन खरीदना हुआ और महंगा: सर्किल रेट में 30% से 200% तक की बढ़ोतरी
अयोध्या में जमीन खरीदना हुआ महंगा! सर्किल रेट में 30% से 200% तक की वृद्धि, 7 जून से लागू। राम मंदिर के आसपास की जमीनें भी महंगी, राजस्व में 35% बढ़ोतरी की उम्मीद।
-
मैरिज रजिस्ट्रेशन: अब पुरोहित या पारिवारिक सदस्य की गवाही अनिवार्य
मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियमों में बड़ा बदलाव: अब पुरोहित या परिवार के एक सदस्य की गवाही जरूरी। यूपी सरकार ने फर्जीवाड़े रोकने के लिए नए नियम 7 जून से किए लागू।
-
राजा रघुवंशी हत्याकांड: हनीमून की हॉरर स्टोरी में अभी इन सवालों का जवाब है बाकी
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़। मेघालय पुलिस का दावा: पत्नी सोनम ने भाड़े के हत्यारों से कराई पति की हत्या। मां ने उठाए गंभीर सवाल, CBI जांच की मांग।
-
गोरखपुर प्रीमियर लीग (GPL) 12 जून से, विजेता को 2 लाख रुपये का पुरस्कार
गोरखपुर प्रीमियर लीग (GPL) 12 जून से शुरू, 8 टीमें भिड़ेंगी। विजेता को 2 लाख, उपविजेता को 1 लाख। आईपीएल की तर्ज पर मैच, लाइव प्रसारण भी।
-
दिनेश निषाद हत्याकांड का खुलासा जल्द, नामजद आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
गोरखपुर के हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद हत्याकांड में बड़ा खुलासा जल्द। पुलिस ने मुंबई से नामजद आरोपी और मुखबिरी करने वाले को दबोचा। सपा सांसद ने की मुलाकात, राजनीतिक बयानबाजी तेज।
-
दैनिक राशिफल: इन राशियों के लिए क्यों खास है आज का दिन
आज का दैनिक राशिफल जानें: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए करियर, स्वास्थ्य और संबंधों की भविष्यवाणी।
-
MMMUT: एम.टेक फीस घटी, पीएचडी फेलोशिप बढ़ी, 20 करोड़ से अधिक की नई लैब को मंजूरी
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की वित्त समिति ने एम.टेक फीस 60% तक घटाई, पीएचडी फेलोशिप 18,000 रुपये की, और 20 करोड़ से अधिक की नई लैब परियोजनाओं को मंजूरी दी। छात्रों और अनुसंधान के लिए बड़े फैसले।
-
दर्दनाक हादसा: कांग्रेस नेता के भतीजे सहित तीन की मौत, पत्नी गंभीर; शाहजहाँपुर में ट्रक से टकराई कार
गोरखपुर: बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव निवासी होटल शिवाय के मालिक और गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरदेंदु पांडेय के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भतीजे शिवम पांडेय की अपने परिवार सहित नैनीताल घूमने जाते समय शाहजहाँपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में…
-
ग्रेटर नोएडा में बनेगा आधुनिक फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स, 125 करोड़ होंगे खर्च
योगी सरकार के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य के तहत, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 28 में ₹125 करोड़ की लागत से आधुनिक फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स बनेगा। MSME और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।
-
गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन के रेस्टोरेंट में खाना परोसने में देरी पर जमकर तोड़फोड़, तीन गिरफ्तार
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में ‘अपनी रसोई’ रेस्टोरेंट में खाना देरी से मिलने पर तोड़फोड़। पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया। देखें पूरा मामला।
-
पत्नी को घर ले जाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा सिरफिरा पति, ‘शोले’ जैसा हाई वोल्टेज ड्रामा
गोरखपुर के पिपराइच में एक पति अपनी पत्नी को घर ले जाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा। ‘शोले’ जैसा ड्रामा, पुलिस और पत्नी के आश्वासन पर नीचे उतरा।
-
लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों को मास्क पहनने की अनुमति नहीं, ‘छिपाने को क्या है?’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों को मास्क पहनने से रोका, नेशनल गार्ड की कार्रवाई सराही। इमीग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ हिंसा के बीच विवादित बयान।
-
चिराग पासवान का बड़ा ऐलान: बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा (रामविलास)
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरा में ऐलान किया कि लोजपा (रामविलास) बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, एनडीए को मजबूती मिलेगी। ‘जंगलराज’ पर साधा निशाना।
-
दैनिक राशिफल: अपनी राशि के अनुसार जानें आज का भविष्य और पाएं सफलता के मंत्र
आज का दैनिक राशिफल (9 जून 2025): जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, पाएं करियर, स्वास्थ्य और संबंधों के लिए ज्योतिषीय सलाह। अपनी राशि के अनुसार जानें आज का दिन।
-
गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस में दोगुनी हुई सीटें, गोरखपुर-पटना वंदेभारत भी जल्द
गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस अब 16 कोच के साथ चलेगी, सीटों की संख्या दोगुनी हुई। गोरखपुर-पटना वंदेभारत भी जल्द। जानें नए अपडेट्स।
-
गीडा में 52 करोड़ की लागत से बना नया बिजली घर, इसी माह से शुरू होगी आपूर्ति
गोरखपुर के गीडा में 52 करोड़ का नया 132 केवीए बिजली घर जून अंत तक होगा चालू। इससे औद्योगिक इकाइयों को मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा।
-
आजमगढ़: पीएम योजना के नाम पर ठगी, एक्सिस बैंक का सहायक शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
आजमगढ़ पुलिस ने पीएम योजना के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक्सिस बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक योगेश त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। आरोपी के तार 190 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े। जानें पूरा मामला।