Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
गोरखपुर रोडवेज में नौकरी का मौका! 36 संविदा चालकों की भर्ती के लिए 17 जून को कैंप, जानें पूरी योग्यता!
गोरखपुर रोडवेज में 36 संविदा चालकों की भर्ती के लिए 17 जून को बांसगांव तहसील में लगेगा कैंप। 8वीं पास और 2 साल पुराना हैवी DL वाले कर सकते हैं आवेदन।
-
काशी विद्यापीठ में दाखिले की तारीखें घोषित, 17 से शुरू होगी UG कोर्सेज की काउंसलिंग
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक दाखिले के लिए काउंसलिंग 17 जून से 26 जुलाई तक। बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य यूजी कोर्सों के लिए 15 हजार से अधिक आवेदन। फीस जमा न करने पर दाखिला रद्द।
-
गोरखपुर में ‘ब्लड रिप्लेसमेंट’ का झंझट खत्म होगा! जिला अस्पताल ने शुरू की बड़ी मुहिम, हर हफ्ते 80 यूनिट खून जुटाने का लक्ष्य
गोरखपुर जिला अस्पताल में बिना रिप्लेसमेंट ब्लड उपलब्ध कराने की मुहिम तेज। विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त जमा। HRFL के MD ने भी किया रक्तदान। अब हर हफ्ते 80 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य।
-
1.5 लाख लोगों को बूंद-बूंद पानी का इंतजार! चार महीने से ट्यूबवेल हैं तैयार, पर बिजली नहीं
गोरखपुर में डेढ़ लाख लोग पेयजल को तरस रहे, 18 नए ट्यूबवेल लगने के 4 माह बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं। केवल 4 ट्यूबवेल को मिला कनेक्शन, पानी सप्लाई में देरी।
-
गोरखपुर में डॉक्टरों ने किया रक्तदान, IMA खोलेगा अपना ब्लड बैंक
गोरखपुर में IMA और चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, महापौर ने किया उद्घाटन। IMA ने खुद का ब्लड बैंक खोलने का प्रस्ताव भी पास किया। मेदांता के डॉक्टरों ने दिए व्याख्यान।
-
ऑनलाइन नौकरी की तलाश में युवती से ₹3.65 लाख की ठगी, पीपीगंज में बड़ा फ्रॉड, पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर के पीपीगंज में ऑनलाइन नौकरी के नाम पर युवती से ₹3.65 लाख की ठगी। गूगल पर नौकरी तलाश रही खुशबू को जालसाजों ने बनाया शिकार। पुलिस ने 3 खाताधारकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
-
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 को, सीएम योगी करेंगे दो स्थानों पर उद्घाटन
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अब 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा होगा। आजमगढ़ व गोरखपुर में दो स्थानों पर समारोह, तैयारियां तेज़।
-
गोरखपुर में अब सिग्नल पर नहीं लगेगी ‘धूप की चोट’! नगर निगम लगा रहा खास ‘हरी छत’, देखें कहाँ हुई शुरुआत
गोरखपुर में गर्मी से राहत के लिए नगर निगम का नया प्रयोग। अंबेडकर चौक पर लगाए जा रहे क्रीपर शेड, ट्रैफिक सिग्नल पर धूप से मिलेगी मुक्ति। सफल होने पर अन्य चौराहों पर भी लगेंगे।
-
बीपी, शुगर की ब्रांडेड दवाएं अब 15% तक हुईं महंगी!
अंग्रेजी दवाओं के दाम 10-15% बढ़े, बीपी-शुगर, एलर्जी की दवाएं महंगी हुईं। NLEM में शामिल दवाओं पर सरकार की 1.74% बढ़ोतरी के बाद कंपनियों ने बढ़ाए दाम। मरीजों की जेब पर बढ़ेगा बोझ।
-
संतकबीरनगर में ‘आम’ को लेकर खूनी संघर्ष: दो गांवों के बीच हुई मारपीट में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, 5 घायल
संतकबीरनगर के मेंहदावल में आम तोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष। सिक्टौर माफी और अमरडोभा गांव के बीच हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की पीटकर हत्या, 5 घायल। पुलिस ने एसपी के जायजे के बाद केस दर्ज किया।
-
कुशीनगर में खेत विवाद ने ली युवक की जान: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, गांव में भारी तनाव, पुलिस से झड़प
कुशीनगर के कनौरा गांव में विवादित खेत की जुताई रोकने पर रवि यादव की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस से की झड़प। पांच थानों की पुलिस तैनात, 3 आरोपी हिरासत में।
-
साप्ताहिक राशिफल: अगले 7 दिन आपकी किस्मत में क्या? इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
पंडित उदयभान मिश्र से जानें 16 जून से 22 जून 2025 तक का साप्ताहिक भविष्यफल। आपकी राशि के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में क्या है खास? सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल पढ़ें।
-
अवैध ई-टिकट कारोबार का भंडाफोड़, जन सेवा केंद्र संचालक सहित 3 गिरफ्तार
गोरखपुर RPF ने अवैध ई-टिकट कारोबार का भंडाफोड़ किया। बांसगाँव से जन सेवा केंद्र संचालक सहित तीन गिरफ्तार। पर्सनल यूजर ID से अधिक दाम पर टिकट बेचे जा रहे थे।
-
सोने ने रचा इतिहास! पहली बार ₹1 लाख के पार पहुंची कीमत, क्या ₹1.05 लाख तक जाएगा भाव?
MCX पर सोने की कीमतें पहली बार ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार, रिकॉर्ड स्तर पर बंद। वैश्विक तनाव और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बढ़ी खरीदारी। विशेषज्ञ ₹1.05 लाख तक जाने का अनुमान लगा रहे।
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय बनाएगा नया विश्व रिकॉर्ड! 21 जून को होगा भव्य ‘सूर्य नमस्कार’ कार्यक्रम
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 21 जून को विश्व रिकॉर्ड ‘सूर्य नमस्कार’ कार्यक्रम आयोजित करेगा। योग मैराथन 19 जून को। कुलपति ने अधिकतम छात्र भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
-
डीडीयूजीयू में 2025-26 से शुरू होंगे 5 नए ऑनलाइन और कई रेगुलर कोर्स, जानें क्या होगी फीस!
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 5 नए ऑनलाइन और 5 वर्षीय शिक्षक शिक्षा सहित कई रेगुलर कोर्स शुरू होंगे। फीस संरचना को स्वीकृति मिली।
-
बुद्धा संस्थान को AICTE ने बनाया शिक्षक विकास कार्यक्रम केंद्र, 16 जून से मिलेगा हाई-टेक प्रशिक्षण
गोरखपुर के बुद्धा संस्थान को AICTE द्वारा शिक्षक विकास कार्यक्रम (FDP) केंद्र चुना गया। 16 जून से शुरू होगा 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, AI, डेटा साइंस सहित आधुनिक विषयों पर मिलेगा प्रशिक्षण।
-
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ का सफर: क्या ये है अयोध्या वाले रास्ते से बेहतर विकल्प? जानें ग्राउंड रिपोर्ट
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ तक का सफर कैसा होगा? जानें जीरो पॉइंट से पूरा अनुभव, टाइम, टोल और सुरक्षा जानकारी। क्या यह अयोध्या वाले रास्ते से बेहतर है?
-
NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी: राजस्थान के महेश टॉपर, यहाँ देखें अपना परिणाम
NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी। 20 लाख+ छात्रों ने दी थी परीक्षा। राजस्थान के महेश केशवानी ने पहली रैंक हासिल की। neet.nta.nic.in पर ऐसे चेक करें अपना परिणाम।
-
30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन, तैयारियां तेज़
गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन 30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। तैयारियां तेज़, आयुष विभाग के विशेष सचिव ने लिया जायजा।