Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
गाजियाबाद: पति ने बेरहमी से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, 14 महीने का बच्चा हुआ अनाथ, आरोपी फरार
गाजियाबाद के मोदीनगर में पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। शादी के तीन साल बाद घरेलू हिंसा और झगड़े के बाद हुई ये वारदात। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगाईं।
-
चौरीचौरा: एशियन फर्टिलाइजर फैक्ट्री से दूषित गैस का रिसाव, 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों का हंगामा
गोरखपुर के चौरी चौरा में एशियन फर्टिलाइजर फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक होने से 14 बच्चे बीमार हो गए। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर फैक्ट्री को बंद कराया, जबकि ग्रामीणों ने फैक्ट्री को हमेशा के लिए बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जानिए पूरी खबर।
-
एनईआर समाचार: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…अब इन ट्रेनों का कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
गोरखपुर से रेलवे की ताज़ा ख़बरें: यात्रियों के लिए कई ट्रेनों का नया ठहराव, विशेष ट्रेनों की अवधि में विस्तार और समय में बदलाव। पढ़ें रेलवे के स्वच्छता अभियान और आरपीएफ की सराहनीय पहल के बारे में पूरी रिपोर्ट।
-
एम्स की पहल: शहर के पुलिस अधिकारियों को मिला फॉरेंसिक प्रशिक्षण
एम्स गोरखपुर में पुलिस अधिकारियों के लिए फॉरेंसिक मेडिसिन पर विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाकर न्याय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना है। जानिए कैसे यह पहल पूर्वांचल में न्याय व्यवस्था को सशक्त करेगी।
-
डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल, 5 साल की बच्ची का एम्स में सफल ऑपरेशन, तीन साल से नहीं खुल रहा था मुँह
एम्स गोरखपुर में 5 साल की बच्ची की दुर्लभ सर्जरी। डॉ. शैलेश कुमार और टीम ने “टीएमजे लेटरल आर्थ्रोप्लास्टी” से बिना बड़े चीरे के ऑपरेशन को सफल बनाया। पूर्वांचल में चिकित्सा का नया आयाम।
-
गोरखपुर: शादी के गहने खरीदने निकली महिला लापता, परिवार में मचा कोहराम
गोरखपुर में गहने खरीदने निकली महिला हुई लापता। अपनी बहन की शादी के लिए ₹1.5 लाख लेकर निकली महिला का कोई सुराग नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन बुर्का पहनने के कारण सीसीटीवी से पहचान करना मुश्किल।
-
गाजियाबाद: बाइक के सामने आया कुत्ता, संतुलन बिगड़ने से गिरीं महिला दरोगा, हादसे में गई जान
गाजियाबाद में सड़क हादसे में महिला दरोगा रिचा सचान की दर्दनाक मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अचानक कुत्ता सामने आने से हुआ यह हादसा, देखें पूरी रिपोर्ट।
-
गोरखपुर जंक्शन से लेकर चटोरी गली तक बहुत कुछ बदल रहा, जानें शहर की अच्छी खबरें
गोरखपुर जंक्शन का बदल रहा लुक, ‘चटोरी गली’ में चलेगा स्वाद का जादू, नगर निगम अब मंदिरों के फूलों से बनाएगा अगरबत्ती, और 15 अगस्त को विशाल दंगल। पढ़ें गोरखपुर की सभी जरूरी खबरों के बारे में…
-
गोरखपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात DSC जवान ने अपनी सर्विस राइफल से की आत्महत्या
गोरखपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान एक DSC जवान जितेंद्र सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी, पारिवारिक तनाव का शक। पूरी खबर पढ़ें।
-
DDUGU में प्रवेश का दूसरा चरण शुरू, पूर्व विभागाध्यक्ष बने नेपाल आयोग के अध्यक्ष; संस्कृत और विज्ञान का संगम
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में प्रवेश काउंसलिंग का दूसरा चरण शुरू, बीए सत्यापन जारी। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एम.एल. शर्मा को नेपाल में बड़ी जिम्मेदारी मिली। संस्कृत व्याख्यान और सेंट एंड्रयूज कॉलेज के परिणाम भी घोषित।
-
हज 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक करें अप्लाई
हज 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2025 तक बढ़ाई गई। पासपोर्ट वैधता, चयन प्रक्रिया और अग्रिम भुगतान की जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
-
गोरखपुर: जर्जर स्कूल में प्लास्टर गिरा, छात्र घायल, प्रधानाध्यापिका निलंबित, जानें पूरा मामला
गोरखपुर के बालापार स्कूल में जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से छात्र घायल, प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता अग्रहरी निलंबित। जानें पूरा मामला।
-
गोरखपुर शिक्षा समाचार: डीडीयू में एसी दान से लेकर एम्स में ₹10 नाइट शेल्टर तक, जानें सभी बड़ी खबरें!
गोरखपुर शिक्षा समाचार: गोरखपुर विश्वविद्यालय, डीडीयू, एमजीयूजी और एम्स गोरखपुर की नवीनतम खबरें: शैक्षणिक नवाचार, संस्कृत सप्ताह, स्तनपान जागरूकता, प्रवेश प्रक्रिया और नाइट शेल्टर शुल्क में कमी।
-
अपराध समाचार: एनआईए अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 14 लाख की साइबर ठगी, नाबालिग छात्रा का अपहरण
अपराध समाचार: गोरखपुर में हत्या, पुलिस पर हमला, अपहरण, साइबर ठगी, लूट और मारपीट जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं का विवरण। जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट।
-
टकराव: मजदूर-अधिवक्ता, पेशकार और तहसीलदार — शुक्रवार को क्यों खट्टा हो गया दो दफ्तरों का माहौल?
टकराव: गोरखपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों और मजदूरों के बीच मारपीट, बार एसोसिएशन मंत्री घायल। खजनी तहसीलदार पर पेशकार ने लगाए गाली-गलौज के गंभीर आरोप, दिया इस्तीफा। कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन।
-
डीडीयू में ‘तरंग’ का आगाज, संस्कृति को मिलेगा नया मंच, स्तनपान पर जागरूकता और प्रवेश काउंसलिंग की अहम खबरें
डीडीयू में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ‘तरंग’ का गठन, स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता, और बी.फार्म व एम.ए. प्रवेश काउंसलिंग की महत्वपूर्ण सूचनाएं।
-
प्रोफेसर अनिल राय ने गोरखपुर विश्वविद्यालय को दिया ‘अनमोल’ उपहार, सफाई कर्मचारी ने किया शुभारंभ
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर अनिल कुमार राय ने हिंदी विभाग को दो एसी दान कर एक अनूठी मिसाल कायम की। सफाई कर्मचारी सलमा जी ने किया शुभारंभ।
-
वीर बहादुर सिंह: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लेखक और उनकी विरासत
वीर बहादुर सिंह के जीवन, राजनीतिक करियर (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय संचार मंत्री), उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों और उनके नाम पर बनी महत्वपूर्ण संस्थाओं के बारे में जानें।
-
अगस्त के आगाज के साथ ही गोरखपुर सिटी में बहुत कुछ नया होने जा रहा, यहां जानें डिटेल
अगस्त के आगमन के साथ ही गोरखपुर सिटी में बहुत कुछ नया होने जा रहा है! नए डीएम दीपक मीणा की प्राथमिकताएं, रामगढ़ ताल की सफाई, 9.86 करोड़ के ग्रीन प्रोजेक्ट्स, और पीएम-अजय योजना से स्वरोजगार के अवसर।
-
देवरिया में जागृति उद्यम केंद्र के ‘ग्रीन कोहोर्ट’ का आगाज, 43 उद्यमी बदलेंगे तस्वीर
देवरिया में जागृति उद्यम केंद्र के ‘ग्रीन कोहोर्ट’ का शुभारंभ, 43 उद्यमी पूर्वांचल के 7 जिलों में सर्कुलर इकोनॉमी और कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में करेंगे विस्तार। जानें इस पहल के बारे में।