Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 14 लाख की ठगी, गोरखपुर पुलिस ने 24 घंटे में वापस दिलाए पैसे, जानें पूरा मामला
गोरखपुर में एक रिटायर्ड शिक्षक से खुद को NIA अधिकारी बताकर 14 लाख रुपये ठगे गए। साइबर पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ जालसाजी का शिकार हुए पीड़ित को 13.87 लाख रुपये वापस दिलाए।
-
गोरखपुर: 24 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को 10 साल की कठोर कारावास की सजा
गोरखपुर की अदालत ने 24 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में जयराम यादव को 10 साल की कठोर कारावास और 16 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जानें इस पुआल विवाद की पूरी कहानी।
-
गोरखपुर: सरकारी नौकरी के झांसे में फंसाकर महिला से 28 लाख की ठगी और यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण और 28 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में अजय निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने महिला की पुश्तैनी जमीन बिकवाकर पैसे हड़पे थे।
-
गोरखपुर की बेटी आदित्या डेफ ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में, राष्ट्रपति से मिल चुका है ‘बाल पुरस्कार’
पूर्वोत्तर रेलवे की खिलाड़ी कुमारी आदित्या का डेफ ओलंपिक 2025 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वह टोक्यो में होने वाले इस आयोजन में बैडमिंटन की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगी।
-
रेलवे के ये 3 कर्मचारी बने ‘रियल हीरो’, महाप्रबंधक ने किया सम्मानित, सूझबूझ से बचाई सैकड़ों जानें
सलाम है इन जांबाजों को! पूर्वोत्तर रेलवे के 3 कर्मचारियों को ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार मिला। जानें, कैसे उनकी सतर्कता और सूझबूझ से बड़ी रेल दुर्घटनाएं टलीं। #IndianRailways #SafetyHeroes #NortheastRailway
-
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कल गोरखपुर आएंगे, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
गोरखपुर में कल सियासी हलचल! हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल भी पहुंच रहे हैं। जानिए उनके पूरे कार्यक्रम। #Gorakhpur #BJP #राज्यपाल
-
DM की सख्त चेतावनी: ‘उद्यमियों की समस्याएं सुलझाएं, वरना होगी कार्रवाई’; औद्योगिक विकास पर निर्देश
गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ‘उद्योग बंधु’ बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ‘निवेश मित्र’ पोर्टल पर लंबित मामलों को निपटाने और गीडा में चल रही परियोजनाओं को गति देने का आदेश दिया।
-
गोरखपुर के दो वरिष्ठ पेंशनर्स को “भारत पेंशनर्स समाज” में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पेंशनर्स में खुशी की लहर
गोरखपुर के दो वरिष्ठ पेंशनर्स, अमिय रमण और मुन्नीलाल गुप्ता, को देश के सबसे बड़े पेंशनर्स संगठन “भारत पेंशनर्स समाज” में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जानें कैसे यह नियुक्ति 20 लाख से अधिक पेंशनर्स के लिए एक महत्वपूर्ण घटना है।
-
MMMUT दीक्षांत समारोह: 1473 छात्रों को उपाधि, 45 को स्वर्ण पदक; राज्यपाल ने दिया ‘विश्व गुरु’ बनने का मंत्र
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर का दशम दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और इसरो अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने 1473 छात्रों को उपाधियाँ प्रदान कीं। इस समारोह में 45 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
-
गोरखपुर सैनिक स्कूल: शिक्षिका के गंभीर आरोपों के बाद शासन की टीम जांच करने पहुंची, कैमरे के सामने दर्ज हुए बयान
सैनिक स्कूल गोरखपुर के प्रधानाचार्य पर एक शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला शासन तक पहुंचा, जिसके बाद विशेष सचिव की अगुवाई में जांच टीम ने स्कूल में पहुंचकर कैमरे के सामने बयान दर्ज किए। पढ़ें क्या है पूरा मामला।
-
MMMUT दीक्षांत: ISRO चीफ के हाथों 21 मेधावियों को 45 स्वर्ण पदक, पावरग्रिड करेगा 14 करोड़ का निवेश
गोरखपुर के MMMUT में आज 10वां दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है। ISRO अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन की मौजूदगी में 21 मेधावी छात्रों को 45 स्वर्ण पदक दिए जा रहे हैं। जानें समारोह की प्रमुख बातें।
-
गोरखपुर में साइबर ठगों का नया ‘खेल’, बैंक मैनेजर बन उड़ाए 31 लाख रुपये, पढ़ें कैसे बचें
गोरखपुर में साइबर अपराधियों ने बैंक मैनेजर और कस्टमर केयर अधिकारी बनकर दो लोगों से 31 लाख रुपये की ठगी की। जानें कैसे हुआ यह बड़ा फ्रॉड और आप कैसे बच सकते हैं ऐसे जालसाजों से।
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों का वैज्ञानिक कौशल, ‘हाइपरलूप ट्रेन’ ने जीता सबका दिल
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह में विज्ञान प्रदर्शनी ‘एक्सप्लोरिंग बियॉन्ड बाउंड्रीज’ का आयोजन हुआ। कुलाधिपति ने प्रदर्शनी की सराहना की, जिसमें ‘हाइपरलूप ट्रेन’ मॉडल ने सबका ध्यान खींचा।
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय: 44वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा का मंत्र दिया। जानें शोध, उपस्थिति और शिक्षा पर उनके महत्वपूर्ण निर्देश।
-
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात, मिशन पर कही बड़ी बात
ऐतिहासिक Axiom Mission 4 की सफलता के बाद ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने गृह जनपद लखनऊ पहुंचे। उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की और गगनयान मिशन व भारत के अंतरिक्ष लक्ष्यों पर बात की।
-
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 43 घायल
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की जान चली गई। जाहरवीर के दर्शन के लिए राजस्थान जा रहे ये लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे, जिसे एक अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी।
-
FSSAI का बड़ा खुलासा, हर 10 में से 1 फ़ूड प्रोडक्ट मिलावटी! ऐसे करें शिकायत और तुरंत मिलेगा न्याय
क्या आपको भी मिला है मिलावटी या खराब खाना? FSSAI और कंज्यूमर हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत कैसे करें? जानिए भारत में फूड सेफ्टी के नियम और अपने कानूनी अधिकार.
-
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे ने नया नियम लागू किया है. अब बिना प्लेटफॉर्म टिकट के स्टेशन में एंट्री नहीं मिलेगी. जानें इस नए नियम का यात्रियों और उन्हें छोड़ने या लेने आए लोगों पर क्या असर पड़ेगा.
-
सिर्फ 50 रुपये में घर बैठे पाएं ATM जैसा आधार कार्ड! जानें UIDAI का नया तरीका
जानें कैसे सिर्फ 50 रुपये में आप UIDAI की वेबसाइट से एटीएम जैसा टिकाऊ PVC आधार कार्ड घर बैठे मंगवा सकते हैं। यह कार्ड सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाला है।
-
गोरखपुर में सीएम योगी का ‘एक्शन मोड’: विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 5 अनुपस्थित अधिकारियों पर गाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, जिसमें अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया।