Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
गोरखपुर में 2251 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी ने दिया विकास को पंख
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। गीडा में कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट सहित कई बड़ी यूनिट्स की आधारशिला रखी गई, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए सुरक्षा और निवेश के बीच सीधा संबंध बताया।
-
रिश्तों का खूनी अंत : गोरखपुर में पति ने की पत्नी की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला
गोरखपुर के शाहपुर में बुधवार देर शाम एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जानें 14 महीने से अलग रह रहे विश्वकर्मा चौहान ने क्यों उठाया यह खूनी कदम और पुलिस ने कैसे आरोपी को गिरफ्तार किया।
-
गोरखपुर जल्द बनेगा प्लास्टिक हब, 640 करोड़ की परियोजनाओं का आज शिलान्यास करेंगे सीएम
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क का विकास हो रहा है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन प्लास्टिक इकाइयों का लोकार्पण और 640 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जानें कैसे गोरखपुर बन रहा है औद्योगिक और रोजगार का नया केंद्र।
-
गोरखपुर: पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ तिवारी की पत्नी दुर्गावती देवी का निधन, राजघाट पर हुआ अंतिम संस्कार
साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की पत्नी दुर्गावती देवी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले एक साल से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार गोरखपुर के राजघाट पर किया गया। इस दुखद खबर से साहित्य जगत में शोक की लहर है।
-
रैगिंग और ऑनलाइन ठगी पर IPS की ‘क्लास’, छात्रों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
गोरखपुर के फातिमा अस्पताल में ‘सुरक्षित कैंपस संस्कृति’ पर सेमिनार का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस ने छात्रों को रैगिंग कानून और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जानिए कैसे बचें ऑनलाइन फ्रॉड से और सुरक्षित रहें डिजिटल दुनिया में।
-
युवती ने पूर्व विधायक के नाती और उसके परिवार पर लगाया गंभीर आरोप, बोली- ससुर करते थे छेड़खानी, जानें मामला
गोरखपुर की एक 25 वर्षीय युवती ने लखनऊ में रहने वाले अपने पति, पूर्व विधायक नाना, और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। जानें क्या है पूरा मामला।
-
फर्जीवाड़ा: गोरखनाथ में मर्चेंट नेवी इंजीनियर से 1 लाख 18 हजार रुपये ठगे, जानें कैसे जालसाज के जाल में फंसा पीड़ित
गोरखपुर में मर्चेंट नेवी इंजीनियर आशुतोष शुक्ला को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। एक एजेंट ने अच्छी नौकरी और सैलरी का वादा कर उनसे पैसे लिए और फर्जी एयर टिकट भेज दिया। गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
-
अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक की टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो कारोबारी दोस्तों और ड्राइवर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानें कैसे हुआ यह हादसा और कौन थे मृतक।
-
अयोध्या: 25 साल की युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
अयोध्या में 25 वर्षीय सौम्या शुक्ला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. शव के पास से मिले सुसाइड नोट में ‘अच्छी बेटी न बन पाने’ का जिक्र है. पुलिस लोन कंपनी से जुड़े एंगल की जांच कर रही है.
-
पिपराइच: मंदिर में आरती कर रही महिलाओं पर मांस फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, कही ये बात
गोरखपुर के रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार रात आरती के दौरान महिलाओं पर मांस फेंकने वाले आरोपी उमेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानें पूरी घटना और पुलिस की कार्रवाई।
-
शर्मनाक: बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, हैवान वार्ड ब्वॉय ने की ये ‘घिनौनी’ हरकत
गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज करा रही बीमार छात्रा का वार्ड ब्वॉय ने न्यूड वीडियो बना लिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. जानिए पूरा मामला.
-
त्योहारों से पहले गोरखपुर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई के दिए आदेश
गोरखपुर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने महानगर शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक में कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जुलूस पारंपरिक मार्गों पर ही निकलेंगे।
-
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान की सड़क हादसे में मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान अभिषेक दूबे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेलीपार में उनकी तेज रफ्तार बुलेट डिवाइडर से टकरा गई। उनकी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी।
-
DDU में ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’: पद्मश्री डॉ. राम चेत चौधरी ने बताया- भोजन ही है सबसे बड़ी औषधि
गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत ‘ईट राइट फॉर बेटर लाइफ’ थीम पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। पद्मश्री डॉ. राम चेत चौधरी ने भोजन के महत्व और गोल्डन स्वीट पोटैटो के फायदों पर बात की।
-
DDU की असिस्टेंट प्रोफेसर को मिला 14.36 लाख का शोध-अनुदान, जल प्रदूषण से निपटने में मिलेगी मदद
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनीता को उनके शोध ‘नैनोस्ट्रक्चर्ड मटेरियल्स’ के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से 14.36 लाख रुपये का अनुदान मिला है। इस परियोजना का उद्देश्य पानी में मौजूद जहरीले धातु आयनों का पता लगाने के लिए एक प्रभावी सेंसर विकसित करना है।
-
NEP लागू करने में गोरखपुर का DDU आगे, 9 दिवसीय कार्यक्रम से शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आज से ऑनलाइन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम शुरू हो रहा है. 9 दिवसीय इस कार्यक्रम में 5 दर्जन से अधिक शिक्षक और शोधार्थी शामिल हैं, जिन्हें NEP 2020 की बारीकियां सिखाई जाएंगी.
-
सराफा व्यापारी के बेटे से ₹3 लाख की रंगदारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के सराफा व्यापारी के बेटे से व्हाट्सएप पर ₹3 लाख की रंगदारी मांगी गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी संतोष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. जानिए कैसे गूगल से नंबर ढूंढकर की थी यह वारदात.
-
गोरखपुर: अयोध्या दर्शन को गया डॉक्टर परिवार, चोरों ने 8 लाख कैश, 12 लाख के जेवरात उड़ाए
गोरखपुर के गीडा में चोरों ने डॉक्टर के घर से 20 लाख रुपये के गहने और नकदी चुरा ली. परिवार अयोध्या दर्शन के लिए गया था. पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गुस्सा है.