रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, लोहिया का समाजवाद आज भी प्रासंगिक

    गोरखपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के बेतियाहाता कार्यालय पर महान चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए डॉ. लोहिया का समाजवाद और ‘सप्त क्रांति’ के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। जानिए इस श्रद्धांजलि सभा और समाजवादी पुरोधा के विचारों को।

  • गोरखपुर: थोक दवा मंडी में ड्रग विभाग का छापा, कोडीन कफ सिरप के दुरुपयोग की आशंका, 2 दुकानों पर एक्शन

    कोडीन युक्त कफ सिरप के दुरुपयोग की आशंका में गोरखपुर की थोक दवा मंडी में ड्रग विभाग ने बड़ी छापेमारी की। आशीष मेडिकल एजेंसी और आशीष ट्रेडर्स के गोदामों की जांच कर क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड जब्त किए गए। जांच के लिए दो कफ सिरप के सैंपल भी लिए गए।

  • सोनबरसा फ्लाईओवर पर मरीज ले जा रही एंबुलेंस बनी आग का गोला, एंबुलेंस सिलेंडर विस्फोट में 2 लोग घायल

    गोरखपुर के सोनबरसा फ्लाईओवर पर एक एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। वाराणसी से मरीज लेकर चंपारण जा रही इस एंबुलेंस में 5 लोग सवार थे जो सुरक्षित बच गए, लेकिन एंबुलेंस सिलेंडर विस्फोट से दो राहगीर घायल हो गए। गोरखपुर-कुशीनगर हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा।

  • Online Naukri Fraud: अबुधाबी में जॉब का झांसा देकर बीटेक छात्र से ₹53.52 लाख की ठगी

    गोरखपुर में बीटेक छात्र शौनक दास के साथ ऑनलाइन नौकरी फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। नौकरी डॉट कॉम (naukri.com) पर रिज्यूम डालने के बाद 7 जालसाजों ने उसे अबुधाबी में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 53.52 लाख रुपये ठग लिए। साइबर अपराध थाने में समर सिंह, अदिति सोनी सहित 7 लोगों के…

  • एम्स गोरखपुर के विद्यार्थियों ने एम्स ऋषिकेश के “पाइरेक्सिया फेस्ट” में लहराया परचम, शतरंज में जीते स्वर्ण और रजत

    एम्स गोरखपुर के 23 विद्यार्थियों ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित “पाइरेक्सिया फेस्ट” में फुटबॉल, शतरंज और कैरम सहित कई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रैपिड शतरंज में व्यंकटेश ने स्वर्ण पदक और अर्पण ने रजत पदक जीता। कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता ने दी बधाई।

  • परंपरा, नवाचार और सशक्तिकरण का संगम: ‘क्राफ्ट रूट्स’ मॉडल को नई शिक्षा नीति से जोड़ेगा डीडीयू

    डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित सफ़ेद बारादरी में ‘ग्रामश्री’ एवं ‘क्राफ्ट रूट्स’ प्रदर्शनी का भ्रमण किया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस पहल को परंपरा, स्वदेशी गौरव और महिला सशक्तिकरण का जीवंत आंदोलन बताया। नई शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास से जुड़ेगा यह मॉडल।

  • बुद्धा शरद महोत्सव में नवाचार और प्रतिभा का संगम, छात्रों ने रचा भविष्य का मॉडल

    बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर में ‘बुद्धा शरद महोत्सव’ का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. प्रांजल चंन्द्रा की उपस्थिति में टेक युवा कार्यक्रम के तहत छात्रों ने 1017 प्रतिकृति एवं मॉडल प्रस्तुत किए।

  • ​फातिमा अस्पताल में निःशुल्क मूत्र रोग परामर्श शिविर का सफल आयोजन

    ​फातिमा अस्पताल में 12 अक्टूबर 2025 को निःशुल्क मूत्र रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. अंकित मोदी (एम.सी.एच. – यूरोलॉजी) ने किडनी स्टोन, प्रोस्टेट और मूत्र संबंधी समस्याओं का निःशुल्क परामर्श दिया। अल्ट्रासाउंड और दवाइयाँ भी मुफ़्त मिलीं।

  • रामगढ़ताल में दो बाइकों की भीषण टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत, 2 घायल

    गोरखपुर में दो सड़क दुर्घटनाएं: रामगढ़ताल में दो बाइकों की टक्कर में गोविंद चौधरी (21) की मौत और दो घायल, वहीं बेलीपार हाईवे पर सड़क पार कर रही वृद्धा की भी मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

  • सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे एक्सपायर मिठाई? गोरखपुर में 260 किलो एक्सपायर सोनपापड़ी जब्त

    गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार में खाद्य सुरक्षा टीम ने 260 किलोग्राम एक्सपायर सोनपापड़ी जब्त कर नष्ट कर दी। उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए 8 अक्टूबर से विशेष जांच अभियान जारी है।

  • गोरखपुर: राजस्थान से चोरी हुई क्रेटा कार में मिली 1020 बोतल हरियाणा की शराब, तस्कर फरार

    गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में पुलिस ने एक चोरी की क्रेटा कार से 1020 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की है। राजस्थान से चोरी की गई कार में यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी, लेकिन तस्कर चेकिंग के दौरान भाग निकले।

  • हादसा: गोरखपुर में नाला खुदाई करते समय भरभराकर गिरा मकान, PWD इंजीनियर-ठेकेदार मौके से भागे

    गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में PWD सड़क चौड़ीकरण के दौरान बड़ी लापरवाही। नाला खुदाई के समय रामगोपाल गुप्ता का मकान गिरा, 9 लोग बचे सुरक्षित। इंजीनियर और ठेकेदार मौके से फरार।

  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कस्तूरबा विद्यालय में किया ‘बालिका सशक्तिकरण’ का शंखनाद

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर 2025 पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में बालिका सशक्तिकरण पर प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया। V.S. Foundation के सहयोग से सेनेटरी पैड वितरण किया गया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बालिकाओं को भविष्य का निर्माता बताया।

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवक अभिषेक श्रीवास्तव ने चित्रकला प्रतियोगिता में लहराया परचम

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शोधार्थी और NSS स्वयंसेवक अभिषेक श्रीवास्तव ने गांधी जयंती पर आयोजित सेवा पखवाड़ा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्हें ₹51,000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

  • एम्स गोरखपुर की ‘प्रोजेक्ट उम्मीद’ पहल: 21 स्कूलों में नशा-मुक्त साथी और मार्गदर्शक तैयार

    एम्स गोरखपुर ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर ‘प्रोजेक्ट उम्मीद’ के तहत 21 स्कूलों के 63 प्रतिभागियों को ‘नशा-मुक्त साथी’ और ‘नशा-मुक्त मार्गदर्शक’ के रूप में प्रशिक्षित किया। ICMR समर्थित यह कार्यक्रम किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य और तंबाकू जैसी लत की रोकथाम पर केंद्रित है। जानें इस पहल और ‘नशा-मुक्त स्कूल्स’ पुस्तक के विमोचन की…

  • यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में बोले सीएम योगी- बीमारू नहीं, अब ग्रोथ इंजन है उत्तर प्रदेश, स्वदेशी खरीदो

    गोरखपुर में यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला के शुभारंभ पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को ‘ग्रोथ इंजन’ बताया। जानिए 96 लाख MSME और 2 करोड़ रोजगार के आँकड़े। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और इलेक्ट्रिक बसें बनाने की घोषणा की।

  • समाजवादी पार्टी ने मनाई ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, गोरखपुर कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि

    गोरखपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। नेताओं ने उनके संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को याद किया। पढ़ें, किसने क्या कहा।

  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: आपदाओं में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर फातिमा कॉलेज में संगोष्ठी

    गोरखपुर के फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 पर ‘आपदाओं में मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर एक हाइब्रिड संगोष्ठी आयोजित हुई। डॉ. अमिल एच. खान और विशेषज्ञों ने सेवाओं तक पहुंच पर ज़ोर दिया।

  • शिक्षा और शोध में नई उड़ान: MMMUT ने वियतनाम के साथ हाथ मिलाया, अब बनेगा वैश्विक शैक्षणिक केंद्र

    मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर ने अंतर्राष्ट्रीय पहुंच बढ़ाने के लिए वियतनाम के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों (Ho Chi Minh City University of Technology और Ho Chi Minh City University of Economics and Finance) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान और संयुक्त शोध को बढ़ावा देगा।

  • जल संरक्षण: गोरखपुर नगर निगम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और UP में पाया पहला स्थान

    गोरखपुर नगर निगम ने ‘जल संचय जन भागीदारी 1.0’ अभियान में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में तीसरा और उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 18 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोरखपुर को ₹2 करोड़ के पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक