Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां-एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
गोरखपुर समाचार: गोरखपुर और आसपास की आज की सभी प्रमुख खबरें एक साथ पढ़ें। जानें शहर के विकास, अपराध, राजनीति, स्वास्थ्य और खेल जगत की हर महत्वपूर्ण हलचल सिर्फ एक नजर में।
-
गोरखपुर में घर के अंदर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, जानें वारदात के पीछे का चौंकाने वाला विवाद
शाहपुर में मां-बेटी की घर के अंदर हथौड़े से पीटकर दोहरी हत्या। प्रारंभिक जांच में ई-रिक्शा विवाद सामने आया, संदिग्ध पड़ोसी फरार। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।
-
नया गोरखपुर: मानीराम और रहमतनगर में लॉन्च होगी पहली मेगा-टाउनशिप ‘गुरुकुल सिटी’, डीपीआर तैयार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए बोर्ड बैठक) 27 नवंबर को 400 एकड़ की मेगा-टाउनशिप गुरुकुल सिटी गोरखपुर की डीपीआर को मंजूरी दे सकती है। जानिए नया गोरखपुर परियोजना के तहत मानीराम-रहमतनगर में बन रही इस पहली संगठित टाउनशिप की पूरी जानकारी।
-
गोरखपुर: कैमरामैन बनकर घुसा चोर, तिलक समारोह में फिल्मी स्टाइल में लाखों की चोरी
गोरखपुर में तिलक समारोह से चोर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पूरी रिपोर्ट में जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम।
-
रियल एस्टेट: गोरखपुर में चौंकाने वाले हैं प्रॉपर्टी के दाम, जानिए मेडिकल कॉलेज रोड पर क्या है रेट?
गोरखपुर के रियल एस्टेट बाजार में बड़ा उछाल! मेडिकल कॉलेज के पास श्री विहार कॉलोनी में प्लॉट और डुप्लेक्स मकान के दाम आसमान छू रहे हैं। एग्रीकल्चरल और कमर्शियल प्रॉपर्टी की चौंकाने वाली कीमतें, साथ ही 10% एडवांस देकर रजिस्ट्री कराने का आसान तरीका। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
-
श्रीराम जन्मभूमि समारोह: सुरक्षा के चलते बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 26 नवंबर तक रहेगा भारी वाहन प्रतिबंध
25 नवंबर के कार्यक्रम के चलते अयोध्या यातायात डायवर्जन लागू। 23 नवंबर की रात से बस्ती अयोध्या फोरलेन पर भारी वाहन प्रतिबंध रहेगा। जानिए लखनऊ और गोरखपुर से आने वाली गाड़ियों के लिए क्या है नया रूट प्लान।
-
डीएम ने देखी एसआईआर डाटा फीड की हकीकत, सहजनवा तहसील निरीक्षण में नाजिर पर गिरी गाज
गोरखपुर के डीएम निरीक्षण सहजनवा तहसील में लापरवाही पर नाजिर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। डीएम ने खुद बूथों पर जाकर एसआईआर डाटा फीड की प्रगति जांची। गंदगी और कंट्रोल रूम की कमी पर नाराजगी व्यक्त की गई।
-
गोरखपुर: डिसेंट अस्पताल के फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, मुख्य सहयोगी ऋषभ सिंह पकड़ा गया
गोरखपुर में फर्जी हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम घोटाले में बड़ी कार्रवाई। ₹1.20 करोड़ के आयुष्मान भारत फर्जीवाड़ा मामले में डिसेंट अस्पताल संचालक का सहयोगी ऋषभ सिंह गिरफ्तार। व्हाट्सएप चैट से खुला ठगी का राज।
-
व्हाट्सएप फ्रॉड का नया तरीका: फर्जी चालान लिंक से खाते से निकले 89,800 रुपये
फर्जी चालान लिंक भेजकर व्हाट्सएप फ्रॉड का नया मामला। साइबर ठगी गोरखपुर में एक व्यक्ति के खाते से 89,800 रुपये निकाले गए। पुलिस कर रही है फर्जी चालान लिंक भेजने वाले की तलाश।
-
गोरखपुर: वीडियो वायरल होने के बाद उद्यान निरीक्षक पर गिरी गाज, बस्ती कार्यालय से संबद्ध
गोरखपुर के उद्यान निरीक्षक निलंबित। उच्चाधिकारियों को अपशब्द कहने का वीडियो वायरल होने के बाद निदेशक ने विजय प्रकाश शुक्ला को बस्ती कार्यालय से संबद्ध किया। जानिए क्यों हुई यह कार्रवाई
-
गीडा ब्रान आयल फैक्ट्री में भयंकर आग, हेक्सेन रिसाव ने किया हाल बेहाल; DM ने बैठाई जांच
गोरखपुर के गीडा स्थित ब्रान आयल फैक्ट्री आग की खबर। हेक्सेन रिसाव ने कैसे विकराल रूप लिया? जानिए 19 घंटे बाद भी आग पर काबू क्यों नहीं पाया जा सका। डीएम ने ब्रान आयल फैक्ट्री आग की जाँच के लिए टीम गठित की।
-
आगरा: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अब WhatsApp पर! कागजी झंझट खत्म, घर बैठे ही हो जाएगा काम
जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब आपको आगरा नगर निगम नहीं जाना पड़ेगा। यूपी में पहली बार यह सुविधा शुरू हुई है कि प्रमाणपत्र सीधे व्हाट्सएप पर प्रमाणपत्र के रूप में प्राप्त होगा। जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया।
-
अलर्ट: 1 दिसंबर से 15 फरवरी तक 24 ट्रेनें निरस्त और 26 के फेरे कम, एनईआर ने बदला इन ट्रेनों का शेड्यूल
ट्रेनें निरस्त! पूर्वोत्तर रेलवे ने कोहरा देखते हुए 24 ट्रेनों को 1 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द किया, 26 के फेरे कम। गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस भी रद्द, देखें पूरी सूची और परिवर्तित रूट की जानकारी।
-
बंद कमरे में अंगीठी: एक छोटी गलती और 4 जिंदगियां खत्म; कानपुर के पनकी औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
पनकी औद्योगिक क्षेत्र में अंगीठी जलाकर सो रहे देवरिया के चार मजदूरों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि बंद कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भरने से दम घुटने के कारण यह दुखद घटना हुई। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
-
आदित्या क्वार्टर फाइनल में! डेफ ओलिंपिक-2025 में गोरखपुर की बेटी से आज ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी की टक्कर
आदित्या यादव क्वार्टर फाइनल में! डेफ ओलिंपिक 2025 (टोक्यो) में गोरखपुर बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या ने ग्रुप स्टेज में लगातार जीत दर्ज की। आज ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी से होगा उनका मुकाबला।
-
कोडीन सिरप की अवैध बिक्री पर नकेल: गोरखपुर के कुशल फार्मा से 41 हजार शीशी का रिकॉर्ड मिला
कोडीन सिरप की अवैध बिक्री पर ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन! गोरखपुर फार्मा छापा में 41 हजार शीशी बिक्री का रिकॉर्ड मिलने के बाद पूर्वांचल के 7 जिलों में जांच शुरू। कफ सिरप का काला कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस होगा रद्द।
-
गोरखपुर: कोचिंग के बाहर से अगवा 11वीं का छात्र 2 घंटे में बरामद, पुलिस ने 2 संदिग्धों को पकड़ा
गोरखपुर छात्र का अपहरण की खबर! बैंक रोड से कोचिंग के बाहर 11वीं के छात्र को अगवा किया गया। गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए इस कोचिंग छात्र का अपहरण मामले में गोरखपुर पुलिस ने दो घंटे में छात्र को सकुशल बचाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट और जानें महराजगंज कनेक्शन।
-
शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों की हादसे में मौत, असुरक्षित यात्रा के लिए ‘कुख्यात’ हो रहा यह मार्ग
धनघटा हादसा में गोरखपुर के भाई दीपक और विनोद की मृत्यु। शादी से लौटते समय रामजानकी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर। रौहारी गांव में शोक की लहर।
-
गोरखपुर महोत्सव 2026: 11 से 17 जनवरी तक चलेगा भव्य आयोजन, कला-संस्कृति को मिलेगा बड़ा मंच
गोरखपुर महोत्सव 2026 का आयोजन 11 से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में होगा। सांसद रवि किशन ने कहा, यह स्थानीय कला संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देगा। स्थानीय कलाकारों के आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है।
-
सेंट जोसेफ स्कूल: 25 साल बेमिसाल! गोरखनाथ में हुआ रजत जयंती समारोह का भव्य आगाज़
सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ में रजत जयंती समारोह का शानदार आगाज़ हुआ। राज्यमंत्री जोसेफ कुरियन ने इसे गोरखपुर शिक्षा के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में से एक बताया। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया और छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।