Gorakhpur New Police Station: गोरखपुर शहर को 30वें स्थान थाने की सौगात मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को सोनबरसा में नए थाने का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे. सोनबरसा थाने के प्रशासनिक और आवासीय भवनों के निर्माण पर 26 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत आएगी.
गोरखपुर शहर की आबादी पिछले 10 साल में बहुत तेजी से बढ़ी है. योगी सरकार में, जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई कदम उठाये गए हैं. इसी के तहत नये थाने स्थापित करने का सिलसिला भी चल रहा है। शहर को तीन नये थाने — गीडा, रामगढ़ताल और एम्स — थाने पहले ही मिल चुके हैं.
शहर के उत्तरी इलाके में बसे बालापार, सोनबरसा और इसके इर्द गिर्द के करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों को चिलुआताल या गुलरिहा थाने पहुंचने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ता है. सोनबरसा में बनने जा रहा नया थाना इस भौगोलिक दूरी को खत्म कर देगा. इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा.
-
यूं ही नहीं विपक्षियों के दिल पर भी राज करते थे नेताजी
-
यात्री सुविधाओं से ‘डिरेल’ हुई देश की पहली हमसफ़र एक्सप्रेस
-
दिसंबर तक एक और आवासीय योजना ला रहा जीडीए
-
बाजारों में भीड़, लेकिन क्रय शक्ति क्षीण
-
हर दिन दस लाख पीस नारियल पानी गटक जाते हैं गोरखपुरी
-
डीडीयू: सभी पाठ्यक्रमों में फीस न जमा कर सके छात्रों को प्रवेश का एक और मौका
-
भ्रमित लोग ही कोविड-19 के टीके से चूके, अब जल्दी करेंः वीरेंद्र
-
निकाय चुनाव: नए वार्डों में वोटर बनाने का नगर निगम का अभियान पांच से
-
कुर्सी वही ठीक जिस पर अपनी मर्जी से बैठा जा सके
-
घर के करीब आपकी सेहत जांचने की मशीन लगाएगा नगर निगम
-
जीडीए की आवासीय योजना ‘रोहिणी एन्क्लेव’ के लिए बुकिंग शुरू
-
वह कौन सी पुस्तक है जिसकी 1 लाख 62 हजार प्रतियां छाप चुका है गीता प्रेस, पुस्तक अब नेपाली में भी
-
इस फेस्टिव सीज़न ‘तनिष्क‘ नया क्या लेकर आया है, यहां जानें
-
अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली मछली कुशीनगर की हरहा नदी में मिली
-
वीडियो वायरल हुआ तो खुली शिक्षिका की पोल, छात्र से ऐसा क्या कराया कि निलंबित हो गई