Gorakhpur New Police Station: गोरखपुर शहर को 30वें स्थान थाने की सौगात मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को सोनबरसा में नए थाने का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे. सोनबरसा थाने के प्रशासनिक और आवासीय भवनों के निर्माण पर 26 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत आएगी.
गोरखपुर शहर की आबादी पिछले 10 साल में बहुत तेजी से बढ़ी है. योगी सरकार में, जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई कदम उठाये गए हैं. इसी के तहत नये थाने स्थापित करने का सिलसिला भी चल रहा है। शहर को तीन नये थाने — गीडा, रामगढ़ताल और एम्स — थाने पहले ही मिल चुके हैं.
शहर के उत्तरी इलाके में बसे बालापार, सोनबरसा और इसके इर्द गिर्द के करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों को चिलुआताल या गुलरिहा थाने पहुंचने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ता है. सोनबरसा में बनने जा रहा नया थाना इस भौगोलिक दूरी को खत्म कर देगा. इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा.
-
New Year 2024: परिवार के साथ नये साल का जश्न मनाना है तो ये जगहें हैं खास
-
गौरवपूर्ण: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी गोरखपुर की दो बेटियां
-
Meet the Inaugural Lokpals of MMMUT and DDUGU: Prof. VK Singh and Prof. Nirupama Aggarwal
-
MP CM: मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
-
पाठ्यक्रम की किताबें क्षेत्रीय भाषा में उपलब्ध कराएगा DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय
-
Deoria News: मैट्रीमोनियल साइट पर मुलाकात….फिर सेक्स-धोखा और वसूली
-
Article 370 Verdict: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को रद्द करने का फैसला बरकरार
-
हाथों में कैंडल लेकर मरीजों की सेवा का लिया संकल्प
-
विवेचना में तीन-पांच, गुलरिहा और पीपीगंज के थानेदार बदले
-
उत्तर प्रदेश में शरारत के तहत सहकारिता को कमजोर किया गया: सीएम
-
सराफा व्यापारी से 2 लाख रुपये के गहने और नकदी की लूट
-
बेहतर आंसर राइटिंग के दिए टिप्स, स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल
-
बौद्धिक संपदा अधिकारों का पाठ पढ़ाएगा डीडीयू
-
मीटर रीडर न पहुंचे तो कंट्रोल रूम को घुमाएं फोन
-
धुरियापार में बनेगा नया औद्योगिक गलियारा