लोकल न्यूज

गोरखपुर नगर निगम दे रहा 12 प्रतिशत की छूट, आपने चेक किया क्या?

Go Gorakhpur News
गोरखपुर नगर निगम दे रहा 12 प्रतिशत की छूट, आपने चेक किया क्या?

15 सितंबर तक मिलेगी सुविधा


Gorakhpur Nagar Nigam: गोरखपुर नगर निगम ने आनलाइन सम्पत्तिकर भुगतान पर 12 फीसदी और आफलाइन भुगतान पर 08 फीसदी छूट की सुविधा को 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. 15 सितंबर के बाद सम्पत्तिकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी. यह सुविधा नगर निगम उन्हीं करदाताओं को देगा जो अपने पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया धनराशि के साथ वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 के बिल में अंकित सभी धनराशि का एक मुश्त भुगतान करेंगे. छूट सिर्फ वर्तमान वित्त वर्ष के बिल में अंकित धनराशि पर मिलेगी.

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि नगर निगम के पोर्टल पर आईसीआईसी आई बैंक के गेटवे पर जाकर आनलाइन भुगतान कर सकते हैं. आनलाइन भुगतान करने पर कोई ट्रांजेक्शन या सर्विस शुल्क, जीएसटी आदि नहीं देना होगा. आफलाइन भुगतान जोनवार कार्यालयों में लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि छूट की सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई थी. नगर निगम प्रशासन ने महानगरवासियों की सुविधा के लिए इसे 15 सितंबर के लिए बढ़ा दिया है.

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के सभी करदाताओं से अपील की है कि 15 सितंबर तक सम्पूर्ण सम्पत्तिकर (गृहकर, जलकर, सीवर) का एक मुश्त भुगतान करते हुए नियमानुसार छूट की सुविधा का लाभ उठाएं. 15 सितंबर के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी.



  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    Higher Education Rankings 2025: एमएमएमयूटी को प्रदेश में पहला स्थान

  • सरकारी नौकरियों की जानकारी का कॉलम

    Jobs this week: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में आईं 52 हजार ​भर्तियां

  • गो यूपी न्यूज़

    लखनऊ में अपहरण, रेप, हत्या का आरोपित एनकाउंटर में ढेर

  • महराजगंज न्यूज़

    महराजगंज जिले के सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों के संपर्क नंबर – एक ही जगह पर | महराजगंज नंबर डायरेक्टरी

  • Holi ke Rang: ये वसंत का एकांत…ये रंगों की उदासी!

    Holi ke Rang: ये वसंत का एकांत…ये रंगों की उदासी!

  • एम्स गोरखपुर चेहरे की सर्जरी डॉ. शैलेश कुमार

    AIIMS Gorakhpur के डॉक्टरों ने गोली से बिगड़े चेहरे को दिया नया जन्म

  • राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर हुनर के रंग कार्यक्रम

    कलाकारों के हुनर से सजे नाथ पंथ की विरासत के रंग!

  • Apple iPhone, digital device photo

    Apple प्रोडक्ट्स में “i” का क्या मतलब है? नहीं पता…तो हम बताते हैं

  • nadi ke kinare adaar

    अड़ार: जीवन और नदी के बीच की संघर्ष गाथा

  • राष्ट्रीय चित्रांकन पूर्णता शिविर एवं राष्ट्रीय कला शिविर "हुनर के रंग" का शुभारम्भ

    Gorakhpur News: राष्ट्रीय कला शिविर “हुनर के रंग” का शुभारम्भ

  • पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, हैंडबॉल और कुश्ती में मिली शानदार उपलब्धियाँ

    पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों को हैंडबॉल और कुश्ती में मिलीं शानदार उपलब्धियां

  • भाषण प्रतियोगिता में शामिल एमएमएमयूटी की छात्रा को पुरस्कृ​त करतीं महामहिम राज्यपाल.

    दो छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

  • फातिमा अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन.

    महिलाओं के बिना देश की प्रगति संभव नहीं: डॉ. संतोष

  • पं गोविंद वल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते सीएम योगी.

    गोविंद बल्लभ पंत देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे: सीएम योगी

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनीं.

    जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक