15 सितंबर तक मिलेगी सुविधा
Gorakhpur Nagar Nigam: गोरखपुर नगर निगम ने आनलाइन सम्पत्तिकर भुगतान पर 12 फीसदी और आफलाइन भुगतान पर 08 फीसदी छूट की सुविधा को 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. 15 सितंबर के बाद सम्पत्तिकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी. यह सुविधा नगर निगम उन्हीं करदाताओं को देगा जो अपने पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया धनराशि के साथ वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 के बिल में अंकित सभी धनराशि का एक मुश्त भुगतान करेंगे. छूट सिर्फ वर्तमान वित्त वर्ष के बिल में अंकित धनराशि पर मिलेगी.
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि नगर निगम के पोर्टल पर आईसीआईसी आई बैंक के गेटवे पर जाकर आनलाइन भुगतान कर सकते हैं. आनलाइन भुगतान करने पर कोई ट्रांजेक्शन या सर्विस शुल्क, जीएसटी आदि नहीं देना होगा. आफलाइन भुगतान जोनवार कार्यालयों में लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि छूट की सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई थी. नगर निगम प्रशासन ने महानगरवासियों की सुविधा के लिए इसे 15 सितंबर के लिए बढ़ा दिया है.
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के सभी करदाताओं से अपील की है कि 15 सितंबर तक सम्पूर्ण सम्पत्तिकर (गृहकर, जलकर, सीवर) का एक मुश्त भुगतान करते हुए नियमानुसार छूट की सुविधा का लाभ उठाएं. 15 सितंबर के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी.
-
ट्रैफिक अलर्ट: राष्ट्रपति के दौरे के कारण 30 जून और 1 जुलाई को इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जानें नया रूट
-
जनता दर्शन में पहुंची मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्ची, सीएम ने इलाज कराने के दिए निर्देश
-
देवरिया: स्कूल संचालक की गला काटकर हत्या, चौकीदार सहित तीन पुलिस हिरासत में
-
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति दौरा, राम मंदिर प्रगति और ‘मन की बात’ सहित आज की बड़ी खबरें
-
डीडीयूजीयू: अब 10 से कम छात्रों वाले कोर्स नहीं चलेंगे, जानें छात्रों के लिए क्या है नया मौका
-
डीडीयूजीयू ने 39 पाठ्यक्रमों के 2 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट किया घोषित
-
दैनिक राशिफल: आपकी राशि के लिए क्या लेकर आया है आज का दिन? जानें यहां
-
पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक
-
Samsung Galaxy Z Fold 7 आ रहा है 9 जुलाई को, 200MP कैमरा और स्लीक डिज़ाइन के साथ!
-
यूपी की बड़ी खबरें: CM योगी का ‘यूथ अड्डा’ लॉन्च, सामूहिक विवाह योजना में बदलाव, पोस्टमार्टम 4 घंटे में!
-
DDU प्रवेश परीक्षा: 4 जुलाई से होगी शुरुआत, इस बार इन कोर्सेज में सबसे ‘कड़ा’ मुकाबला!
-
शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री | UP का विकास और महत्वपूर्ण खबरें
-
यूपी की बड़ी खबरें: गाजियाबाद में ग्रीन डेटा सेंटर का शिलान्यास, मौसम का हाल और कानून व्यवस्था
-
गोरखपुर-पोखरा: एंट्री रूल, मनी एक्सचेंज, सिम कार्ड, लोकल ट्रांसपोर्ट और पोखरा में घूमने की जगहें
-
डीडीयूजीयू की छात्राएं बदलेंगी AI का भविष्य, लैंगिक भेदभाव खत्म करने को खास डिजिटल इंटर्नशिप