15 सितंबर तक मिलेगी सुविधा
Gorakhpur Nagar Nigam: गोरखपुर नगर निगम ने आनलाइन सम्पत्तिकर भुगतान पर 12 फीसदी और आफलाइन भुगतान पर 08 फीसदी छूट की सुविधा को 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. 15 सितंबर के बाद सम्पत्तिकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी. यह सुविधा नगर निगम उन्हीं करदाताओं को देगा जो अपने पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया धनराशि के साथ वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 के बिल में अंकित सभी धनराशि का एक मुश्त भुगतान करेंगे. छूट सिर्फ वर्तमान वित्त वर्ष के बिल में अंकित धनराशि पर मिलेगी.
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि नगर निगम के पोर्टल पर आईसीआईसी आई बैंक के गेटवे पर जाकर आनलाइन भुगतान कर सकते हैं. आनलाइन भुगतान करने पर कोई ट्रांजेक्शन या सर्विस शुल्क, जीएसटी आदि नहीं देना होगा. आफलाइन भुगतान जोनवार कार्यालयों में लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि छूट की सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई थी. नगर निगम प्रशासन ने महानगरवासियों की सुविधा के लिए इसे 15 सितंबर के लिए बढ़ा दिया है.
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के सभी करदाताओं से अपील की है कि 15 सितंबर तक सम्पूर्ण सम्पत्तिकर (गृहकर, जलकर, सीवर) का एक मुश्त भुगतान करते हुए नियमानुसार छूट की सुविधा का लाभ उठाएं. 15 सितंबर के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी.
-
जीडीए में मानचित्र समाधान मेला आज
-
अगवा करके युवक का गला काटा, नाले के पास फेंका शव
-
रामगढ़ताल इलाके में चाय की दुकान पर विवाद में युवक की हत्या
-
जियाउल हक हत्याकांड में 10 आरोपितों को आजीवन कारावास
-
रतन टाटा का 86 की उम्र में निधन
-
मीना कुमारी की आखिरी ख़्वाहिश क्या थी जिसे गुलज़ार ने किया पूरा
-
किचन के लेफ्टओवर का ऐसे करें इस्तेमाल, स्वाद और सेहत दोनों रहेंगे दुरुस्त
-
गोरखपुर एम्स निदेशक ने ‘एक राज्य, एक स्वास्थ्य, एक इमरजेंसी’ का दिया कॉन्सेप्ट
-
काला नमक चावल के लिए गोरखपुर, सिद्धार्थनगर में एसईजेड बनाएगी प्रदेश सरकार
-
बाउंसर रखकर मरीज़ की पीड़ा का गला मत घोटिये!
-
देवरिया, कुशीनगर में खुलेंगे नर्सिंग कॉलेज
-
खरीदारी का सीजन शुरू, अगर ग्राहक के साथ हो जाए धोखा तो वह क्या करे? यहां दर्ज कराएं शिकायत
-
स्वच्छता पखवाड़ा: एनईआर के स्टेशनों को चमकाने में जुटे अधिकारी-कर्मचारी
-
गणतंत्र दिवस परेड: विश्वविद्यालय के 8 एनएसएस वॉलंटियर्स अंतिम राउंड के लिए चुने गए
-
अब बैंडीकोट रोबोट करेगा शहर के मैनहोल की सफाई