लोकल न्यूज

गोरखपुर नगर निगम दे रहा 12 प्रतिशत की छूट, आपने चेक किया क्या?

Go Gorakhpur News
गोरखपुर नगर निगम दे रहा 12 प्रतिशत की छूट, आपने चेक किया क्या?

15 सितंबर तक मिलेगी सुविधा


Gorakhpur Nagar Nigam: गोरखपुर नगर निगम ने आनलाइन सम्पत्तिकर भुगतान पर 12 फीसदी और आफलाइन भुगतान पर 08 फीसदी छूट की सुविधा को 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. 15 सितंबर के बाद सम्पत्तिकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी. यह सुविधा नगर निगम उन्हीं करदाताओं को देगा जो अपने पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया धनराशि के साथ वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 के बिल में अंकित सभी धनराशि का एक मुश्त भुगतान करेंगे. छूट सिर्फ वर्तमान वित्त वर्ष के बिल में अंकित धनराशि पर मिलेगी.

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि नगर निगम के पोर्टल पर आईसीआईसी आई बैंक के गेटवे पर जाकर आनलाइन भुगतान कर सकते हैं. आनलाइन भुगतान करने पर कोई ट्रांजेक्शन या सर्विस शुल्क, जीएसटी आदि नहीं देना होगा. आफलाइन भुगतान जोनवार कार्यालयों में लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि छूट की सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई थी. नगर निगम प्रशासन ने महानगरवासियों की सुविधा के लिए इसे 15 सितंबर के लिए बढ़ा दिया है.

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के सभी करदाताओं से अपील की है कि 15 सितंबर तक सम्पूर्ण सम्पत्तिकर (गृहकर, जलकर, सीवर) का एक मुश्त भुगतान करते हुए नियमानुसार छूट की सुविधा का लाभ उठाएं. 15 सितंबर के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी.



  • NER News

    एनईआर की टीम ने नागपुर में कबड्डी में जीता कांस्य

  • ओडीओपी के लिए संजीवनी बना कुंभ, जानिए कौन से उत्पाद मचा रहे धूम

    ओडीओपी के लिए संजीवनी बना कुंभ, जानिए कौन से उत्पाद मचा रहे धूम

  • Go-Gorakhpur-News-AIIMS-gkp

    एम्स के डॉक्टरों ने निकाली चेहरे में धंसी गोली, बिहार के युवक को दिया नया जीवन

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    मौसम: गोरखपुर में आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 2 दिन बढ़ी

  • Gorakhpur Mausam

    यूपी से कल गुजरने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, ठंड हवा-बारिश की संभावना

  • क्या होता है कल्पवास? पद्म पुराण में बताए गए हैं ये 21 नियम...

    क्या होता है कल्पवास? पद्म पुराण में बताए गए हैं ये 21 नियम…

  • बहराइच में 23 आरोपितों के घर पर नोटिस चस्पा, बुलडोजर एक्शन की तैयारी

    मिल्कीपुर उपचुनाव : 10 प्रत्याशी मैदान में, किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा

  • गो यूपी न्यूज़

    यूपी के इन छह जिलों में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    फर्जी डिग्री के धंधेबाज ईनामी ‘डॉक्टर बाबू’ ने किया सरेंडर

  • Go-Gorakhpur-News-AIIMS-gkp

    एम्स के डॉक्टरों ने दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 6 साल के बच्चे को दी नई ज़िंदगी

  • गोरखपुर एयरपोर्ट

    खराब मौसम के चलते दिल्ली से गोरखपुर की दो उड़ानें रद्द

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    बुढ़वा मंगल पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

  • SIM

    ट्राई का तोहफा: बस 20 रुपये में 120 दिन एक्टिव रखें सिम

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    शीतलहर के कारण मंगलवार को बंद रहेंगे प्लेवे से आठवीं तक के स्कूल

  • सीएम योगी ने चिड़ियाघर में हाथी रेस्क्यू सेंटर का किया लोकार्पण.

    सीएम योगी ने प्रदेश के पहले हाथी रेस्क्यू सेंटर का किया लोकार्पण

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक