सिटी सेंटर

‘यहां कम से कम हापुड़ वाला जूस और थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी’

'यहां कम से कम हापुड़ वाला जूस और थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी'

गोरखपुर में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के उद्धाटन कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

floating restaurant inauguration
फ्लोटिंग रेंस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद रविकिशन. All Photo: CM official social media handle

Gorakhpur/Floating Restaurant Inauguration: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर शहर को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के खुलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. सीएम ने कहा कि यहां कम से कम हापुड़ वाला जूस और थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी. यहां जो भी मिलेगा वो पूरी तरह शुद्ध मिलेगा.

Floating Restaurant gorakhpur

उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम बोले कि आज शहर को फोरलेन और सिक्सलेन सड़कें मिल चुकी हैं. यहां का एयरपोर्ट सबसे व्यस्त एयरपोर्ट हो गया है. खाद कारखाना फिर से चालू हो गया है, मेडकिल कालेज बेहतर हुआ और अब पूर्वांचल में एम्स भी सेवाएं दे रहा है. रामगढ़ ताल 1700 एकड़ क्षेत्र में विकसित होकर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. रामगढ़ झील में पहले क्रूज आया और अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सुविधा. इससे पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं.

gorakhpur floating restaurant

सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि यहां कम से कम हापुड़ वाला जूस नहीं मिलेगा और न ही थूक लगाकर रोटियां मिलेंगी. यहां जो भी मिलेगा शुद्ध मिलेगा. सीएम ने कहा कि लेक के चारों ओर सड़क बन रही है. जिस गोरखपुर के नाम से 15-20 साल पहले भय होता था, सात वर्ष पूर्व जहां सुविधाओं की कल्पना ही बेमानी थी, वही गोरखपुर अब आधुनिक सोच के साथ विकास और रोजगार का संगम और नया पर्यटन हब बन रहा है.

gorakhpur floating restaurant

मुख्यमंत्री ने ग्रीनवुड अपार्टमेंट के आवंटियों को शुभकामनाएं देते हुए जीडीए के अफसरों को निर्देशित किया कि अपार्टमेंट का निर्माण क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए समय से छह माह पहले ही पूरा करें. उन्होंने कहा कि जीडीए ने इसे जुलाई 2027 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, लेकिन उसकी कोशिश होनी चाहिए कि 2027 में मकर संक्रांति के पूर्व ही निर्माण पूर्ण कर आवंटियों को सौंप दें ताकि आवंटी अपने आवास में मकर संक्रांति मना सकें और मकर संक्रांति का प्रसाद अपने इस आवास में ग्रहण कर सकें. उन्होंने कहा कि ग्रीनवुड अपार्टमेंट अच्छे वातावरण में बन रहा है और यहां के फ्लैट्स की कीमतें कुछ ही सालों में कई गुना बढ़ जाएंगी.

gorakhpur floating restaurant

इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि गोरखपुर पहले क्या था यह किसी से छिपा नहीं है और अब क्या हो गया है यह भी सभी लोग देख रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मात्र सात साल में गोरखपुर में ऐतिहासिक विकास हुआ है. गोरखपुर में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात सीएम योगी की प्रेरणा से ही मिली है. उन्होंने कहा कि एक फिल्म स्टार होने के चलते मैं मुंबई से भी जुड़ा हूं लेकिन अब मुझे गोरखपुर मुंबई से भी सुंदर लगता है.



  • नगर निगम गोरखपुर

    गोरखपुर नगर निगम लाएगा म्यूनिसिपल बॉन्ड, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, बैठक में लिए ये बड़े फैसले

  • कारगिल विजय दिवस: ब्रिगेडियर भारती ने सुनाई शौर्य गाथा, छात्राओं ने ब्रह्मोस मॉडल से किया सैनिकों को नमन

    कारगिल विजय दिवस: ब्रिगेडियर भारती ने सुनाई शौर्य गाथा, छात्राओं ने ब्रह्मोस मॉडल से किया सैनिकों को नमन

  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    MMMUT के छात्रों ने NPTEL में गाड़े झंडे, प्रकृति और श्रेया ने देश में किया टॉप, 199 विद्यार्थी बने ‘टॉप परफॉर्मर’

  • 'सहजीवन संवाद' का आगाज: क्या मानव और वन्यजीव साथ रह पाएंगे? विशेषज्ञों ने मिलकर तलाशे समाधान

    ‘सहजीवन संवाद’ का आगाज: क्या मानव और वन्यजीव साथ रह पाएंगे? विशेषज्ञों ने मिलकर तलाशे समाधान

  • गोरखपुर के सांसद रवि किशन को मिला 'संसद रत्न पुरस्कार 2025', जानें किसे समर्पित किया यह सम्मान?

    गोरखपुर के सांसद रवि किशन को मिला ‘संसद रत्न पुरस्कार 2025’, जानें किसे समर्पित किया यह सम्मान?

  • 'जल जीवन मिशन' ने बदल दी ग्रामीण भारत की तस्वीर

    ‘जल जीवन मिशन’ ने बदल दी ग्रामीण भारत की तस्वीर, अध्ययन में सामने आए चौंकाने वाले सकारात्मक परिणाम

  • डीडीयू में 'पड़ोसी प्रथम नीति' पर महामंथन, चीन के बढ़ते प्रभाव और चुनौतियों पर हुई चर्चा

    डीडीयू में ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ पर महामंथन, चीन के बढ़ते प्रभाव और चुनौतियों पर हुई चर्चा

  • कूड़ाघाट चौराहे पर स्थित शहीद गौतम गुरुंग की प्रतिमा पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    कारगिल विजय दिवस पर गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे, शहीद गौतम गुरुंग को भावभीनी श्रद्धांजलि

  • गोरखपुर में RPF खेल महाकुंभ का आगाज, कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम, जानें कौन रहे विजेता

    गोरखपुर में RPF खेल महाकुंभ का आगाज, कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम, जानें कौन रहे विजेता

  • गो गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: CM योगी ने दिए विकास और न्याय के निर्देश, नई रजिस्ट्री प्रणाली, और अन्य प्रमुख अपडेट्स

  • सीएम योगी ने 11 मंजिला PAC टावर का किया लोकार्पण, जेपी की प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि

    सीएम योगी ने 11 मंजिला PAC टावर का किया लोकार्पण, जेपी की प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि

  • गोरखपुर में प्रदेश के प्रथम अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

    गोरखपुर में प्रदेश के प्रथम अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक