अंग्रेजी दवाओं के दाम 10-15% बढ़े, बीपी-शुगर, एलर्जी की दवाएं महंगी हुईं। NLEM में शामिल दवाओं पर सरकार की 1.74% बढ़ोतरी के बाद कंपनियों ने बढ़ाए दाम। मरीजों की जेब पर बढ़ेगा बोझ।
गोरखपुर: बीपी, शुगर, एलर्जी की ब्रांडेड अंग्रेजी दवाओं के दाम में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। कंपनियों ने नए प्रिंट में बढ़ी कीमतों के साथ दवाएं बाजार में उतार दी हैं, जिससे ब्लड प्रेशर, शुगर, एलर्जी जैसी बीमारियों की नियमित दवाएं लेने वाले मरीजों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। फुटकर दवा विक्रेताओं का कहना है कि पिछले डेढ़ महीने में कई दवाओं के दाम में इजाफा हुआ है।
Read…जन औषधि केंद्र कौन खोल सकता है, कैसे करते हैं अप्लाई-जानिए यहां
जानकारी के अनुसार, सरकार ने नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिंस (NLEM) में शामिल दवाओं की कीमत में 1.74 फीसदी तक की वृद्धि को मंजूरी दी थी। इसके बाद ही फार्मा कंपनियों ने दवाओं की कीमतों में यह बढ़ोतरी की है। इनमें पेट दर्द, मधुमेह जैसी आम बीमारियों की दवाएं भी शामिल हैं। कीमतों में इस बढ़ोतरी से मरीजों का मासिक बजट सीधे तौर पर प्रभावित होगा।
पादरी बाजार में मेडिकल स्टोर चलाने वाले मिंटू कुशवाहा ने बताया कि कंपनियाँ हर चार से छह महीने पर दवाओं के प्रिंट रेट बढ़ाकर आपूर्ति करती हैं। करीब चार महीने पहले भी इन दवाओं के दाम में दस फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।
इसके विपरीत, भालोटिया मार्केट में दवाओं के थोक डीलर राकेश कुमार ने बताया कि कई मोनोपोली दवाओं (जिनका उत्पादन पहले केवल एक या कुछ कंपनियाँ करती थीं) के दाम में गिरावट आई है। ये दवाएं पहले ब्रांडेड दवाओं से भी महंगी थीं। लेकिन, इनके पेटेंट में आने के बाद कई कंपनियों ने इन्हें बनाना शुरू कर दिया है, जिससे इनकी कीमतों में कमी आई है। इनमें कुछ एंटीबायोटिक दवाएं, इंजेक्शन और आइवरमैट्रिन जैसी दवाएं शामिल हैं।
इन दवाओं के दाम में हुई बढ़ोतरी (प्रति पत्ते की कीमत)
- नारफ्लाक्सटीजेड: पहले ₹108, अब ₹130
- यूनिएंजाइम: पहले ₹85, अब ₹93
- मोंटिना-एल: पहले ₹75, अब ₹83
- पैनटॉप-डी: पहले ₹282, अब ₹309
- ग्लूफॉरमिन जी: पहले ₹177, अब ₹197
- ग्लूफॉरमिन जी 2: पहले ₹278, अब ₹306
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- गोरखपुर रेलवे स्कूल एडमिशन 2026: जटेपुर स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के लिए फॉर्म मिलना शुरू
- गोरखपुर न्यूज़: युवक को अल्बेनिया की जगह भेजा सिंगापुर, 10 लाख लेकर जालसाज फरार
- गोरखपुर न्यूज़: सोनबरसा फोरलेन पर कोहरे का कहर, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, मची चीख-पुकार
- गोरखपुर न्यूज़: ट्रैफिक जवानों को अब समय पर आना होगा, बायोमेट्रिक सिस्टम ने बढ़ाई टेंशन, जानें नया नियम
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखनाथ मंदिर बुढ़वा मंगल मेला: कल इन रास्तों पर बंद रहेगी गाड़ियों की एंट्री, पार्किंग और डायवर्जन की पूरी लिस्ट
- देश के पहले सैटेलाइट चैनल से भी पहले गोरखपुर में शुरू हुई थी वीडियो मैगजीन ‘न्यूजनेट’, 26 जनवरी को मार्क टली के हाथों हुआ था आगाज
- गोरखपुर रेल प्रेक्षागृह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, 77वें गणतंत्र दिवस पर एनईआर के कलाकारों ने बांधा समां
- गोरखपुर न्यूज़: होटल में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मालिक और मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
- फर्जी मेडिकल डिग्री बांटने वाले ‘सन्नी’ और ‘गुड्डू’ पर बड़ी कार्रवाई, शाहपुर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर एक्ट
- गोरखपुर एम्स में प्लाज्मा थेरेपी से बची महिला की जान, मायस्थेनिया ग्रेविस जैसी दुर्लभ बीमारी को दी मात
- गोरखपुर न्यूज़:12 महीने में पैसा तीन गुना करने वाली SBG Global निकली फर्जी, दो जालसाज चढ़े हत्थे
- गोरखपुर न्यूज़: कैथोलिक डायोसीज़ के संस्थापक बिशप डॉमिनिक कोक्कट का निधन, शोक की लहर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव: वेलेंटाइन डे पर पत्रकारों की ‘अग्निपरीक्षा’, आचार संहिता लागू होते ही पोस्टर वार पर लगी रोक
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर न्यूज़: सिंघड़िया में सरेआम चली गोली, युवक गंभीर घायल; पुलिस ने मौके से युवती समेत दो हमलावरों को दबोचा
- देवरिया के सरकारी स्कूल में बार-बालाओं का डांस, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया तत्काल निलंबित
- Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे से कम में सारे टिकट बुक, 22 जनवरी को दौड़ेगी पहली ट्रेन, देखें रिपोर्ट
- अब सोना खरीदना हुआ सपना! 1.5 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड