Gorakhpur: गोरखपुर शहर के तीन फोरलेन सड़कों के निर्माण की रफ्तार ऐसी कि कछुआ भी सोच में पड़ जाए. लोक निर्माण विभाग ने भी इस सुस्ती की तब तक सख्ती से कोई खबर नहीं ली, जब तक प्रमुख सचिव ने नाराजगी नहीं जताई. उप राष्ट्रपति के शहर आगमन से पहले प्रमुख सचिव ने जब इन प्रगति कार्यों का मुआयना किया तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी ‘जी सर…जी सर’ करते दिखे. अब पीडब्ल्यूडी ने तीन कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर काम में लापरवाही पर जवाब मांगा है. इन फोरलेन में जेल बाईपास, नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक फोरलेन का कार्य है.
गौरतलब है कि जेल बाईपास रोड के 8.56 किलोमीटर लंबे फोरलेन के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य 25 फरवरी 2021 में शुरू हुआ. 24 फरवरी 2022 तक निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था। नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक 2.15 किमी लंबे फोरलेन का काम 16 मार्च 2023 से शुरू होकर 15 मार्च 2024 तक काम पूरा कर लेना था. वहीं देवरिया बाईपास 9.50 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य 24 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 24 सितंबर 2024 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य था.
-
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए इस बार DDURN पंजीकरण अनिवार्य
-
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 5214 सीटों पर होंगे दाखिले
-
फातिमा अस्पताल में पोप फ्रांसिस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित
-
पेंशनर्स संघों ने निर्दोष पर्यटकों की हत्या की घटना पर आयोजित की शोक सभा, कड़ी कार्रवाई की मांग
-
फोरलेन पर पकड़े गए प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी, वीडियो हुआ वायरल
-
राजकीय बौद्ध संग्रहालय में 39वें स्थापना दिवस पर आयोजित होगी टेराकोटा कला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी
-
DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर 2025-26, यहां जानें पूरा विवरण
-
NER ने जारी की समपार सुरक्षा रिपोर्ट, दुर्घटनाएं रोकने को फूलप्रूफ प्लान तैयार
-
Kanpur Parshad List: स्थानीय सरकार में महिलाओं की भागीदारी करीब 30 फीसद
-
पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, बिछिया शाखा की मासिक बैठक संपन्न
-
News this week: सीएम की सौगातें, पूर्व विधायक की गिरफ्तारी, ट्रेनें रद और मौसम का मिजाज
-
Abhyudaya 2025 के टीज़र का अनावरण, तिथियों की हुई घोषणा
-
MMMUT में तीन दिनों तक रहेगी कला, सांस्कृतिक और साहित्यिक महोत्सव की धूम
-
पुरवाई लोकोत्सव में लोक संस्कृति का अद्भुत संगम, कलाकारों का सम्मान
-
Jubilee Inter College में बनेगा मिनी इंडोर स्टेडियम, खेलों को मिलेगा बढ़ावा