सिटी सेंटर

लापरवाही के स्पीड ब्रेकर ने रोकी तीन फोरलेनों की रफ्तार

लापरवाही के स्पीड ब्रेकर ने रोकी तीन फोरलेनों की रफ्तार

Gorakhpur: गोरखपुर शहर के तीन फोरलेन सड़कों के निर्माण की रफ्तार ऐसी कि कछुआ भी सोच में पड़ जाए. लोक निर्माण विभाग ने भी इस सुस्ती की तब तक सख्ती से कोई खबर नहीं ली, जब​ तक प्रमुख सचिव ने नाराजगी नहीं जताई. उप राष्ट्रपति के शहर आगमन से पहले प्रमुख सचिव ने जब इन प्र​गति कार्यों का मुआयना किया तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी ‘जी सर…जी सर’ करते दिखे. अब पीडब्ल्यूडी ने तीन कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर काम में लापरवाही पर जवाब मांगा है. इन फोरलेन में जेल बाईपास, नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक फोरलेन का कार्य है.

गौरतलब है कि जेल बाईपास रोड के 8.56 किलोमीटर लंबे फोरलेन के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य 25 फरवरी 2021 में शुरू हुआ. 24 फरवरी 2022 तक निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था। नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक 2.15 किमी लंबे फोरलेन का काम 16 मार्च 2023 से शुरू होकर 15 मार्च 2024 तक काम पूरा कर लेना था. वहीं देवरिया बाईपास 9.50 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य 24 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 24 सितंबर 2024 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य था.



  • Gorakhpur News:प्रधानमंत्री का गोरखपुर आगमन 7 को, पांच लेयर की होगी सुरक्षा

  • Gorakhpur News:प्राइमरी स्कूलों का स्मार्ट होना ज़रूरी: मुख्यमंत्री

  • Gorakhpur News: वंदे भारत ट्रेन का हुआ ट्रायल, सवा चार घंटे में पहुंची लखनऊ, लोग उत्साहित

  • गोरखपुर शहर को आज मिलेंगे दो ‘हाईटेक’ पुलिस स्टेशन, जानें क्या है खास

  • Gorakhpur News | शहर के 141 कलाकारों ने चौरी चौरा की गाथा को पर्दे पर कर दिया जीवंत

  • इनरव्हील क्लब ने शुरू किया पौधरोपण अभियान

  • गीता प्रेस आ चुके हैं देश के दो राष्ट्रपति, पहली बार होगा प्रधानमंत्री का आगमन

  • A night dedicated to the heros in white coats

  • Gorakhpur News | निगम के दावों और कार्यों का ‘लिटमस टेस्ट’ करने पहुंचे बादल

  • टमाटर ने लगाई डबल सेंचुरी, हरी सब्ज़ियों ने भी सजाई फील्डिंग

  • Gorakhpur News | खोराबार के काश्तकारों को कम कीमत पर फ्लैट और प्लॉट देगा जीडीए

  • बच्चा चोरी की यह कहानी पढ़कर समझ नहीं आएगा कि हंसें या रोएं

  • यूपी के औद्योगिक पटल पर पहचान बनाने को गीडा तैयार

  • Gorakhpur News: फंदे में आए मजनू गए जेल, जानिए कैसे खोजें कहां है लक्ष्मण रेखा !

  • Gorakhpur News:इस बार श्रावण में मंदिरों पर होंगे गंगा जल के स्टाल, डाक विभाग करेगा बिक्री

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक