सिटी सेंटर

लापरवाही के स्पीड ब्रेकर ने रोकी तीन फोरलेनों की रफ्तार

लापरवाही के स्पीड ब्रेकर ने रोकी तीन फोरलेनों की रफ्तार

Gorakhpur: गोरखपुर शहर के तीन फोरलेन सड़कों के निर्माण की रफ्तार ऐसी कि कछुआ भी सोच में पड़ जाए. लोक निर्माण विभाग ने भी इस सुस्ती की तब तक सख्ती से कोई खबर नहीं ली, जब​ तक प्रमुख सचिव ने नाराजगी नहीं जताई. उप राष्ट्रपति के शहर आगमन से पहले प्रमुख सचिव ने जब इन प्र​गति कार्यों का मुआयना किया तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी ‘जी सर…जी सर’ करते दिखे. अब पीडब्ल्यूडी ने तीन कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर काम में लापरवाही पर जवाब मांगा है. इन फोरलेन में जेल बाईपास, नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक फोरलेन का कार्य है.

गौरतलब है कि जेल बाईपास रोड के 8.56 किलोमीटर लंबे फोरलेन के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य 25 फरवरी 2021 में शुरू हुआ. 24 फरवरी 2022 तक निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था। नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक 2.15 किमी लंबे फोरलेन का काम 16 मार्च 2023 से शुरू होकर 15 मार्च 2024 तक काम पूरा कर लेना था. वहीं देवरिया बाईपास 9.50 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य 24 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 24 सितंबर 2024 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य था.



  • मुफ़्त चाहिए मीठी गोली वाला इलाज, तो हर रविवार पहुंचें चित्रगुप्त मंदिर

  • घोसी में प्रचार​ थमा, किस्मत का फैसला कल

  • Office Clerk and Library Clerk vacancy in Fazilnagar

  • Actor Shekhar Suman Welcomed in Gorakhpur City

  • यूपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले: जीडीए वीसी महेंद्र सिंह तँवर बने संतकबीर नगर के डीएम

  • सात खिलाड़ियों और एक कोच का चयन भारतीय रेलवे हैंडबॉल टीम में

  • रक्षाबंधन पर घर आए बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड

  • गोरखपुर शहर की पांच खुश-खबरें जो देंगी सुकून

  • क्या बरस कर विदा होगा सावन, पश्चिमी ​विक्षोभ से बढ़ी संभावना

  • नगर निगम का सफाई कर्मी निकला खूनचुसवा गैंग का सरगना, दो गिरफ्तार

  • भाइयों की कलाई पर नेह की डोर बांधने के लिए इस बार बेहद खास है मुहूर्त

  • Neeraj Chopra: हफ्तेभर के अंदर देश के लिए दूसरी बड़ी उपलब्धि, नीरज ने ओ​लंपिक में छुआ चांद

  • जमीन में गड़ा सोना बेचने के नाम पर ज्वेलर से 12 लाख ठगे, चार गिरफ्तार

  • गोरखपुर में खूनचुसवा गैंग ने दी दस्तक, मजदूर को बनाया निशाना

  • ISRO Spaceflight: कूल नहीं, अपना चांद तो बहुत ‘हॉट’ है

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक