Gorakhpur: गोरखपुर शहर के तीन फोरलेन सड़कों के निर्माण की रफ्तार ऐसी कि कछुआ भी सोच में पड़ जाए. लोक निर्माण विभाग ने भी इस सुस्ती की तब तक सख्ती से कोई खबर नहीं ली, जब तक प्रमुख सचिव ने नाराजगी नहीं जताई. उप राष्ट्रपति के शहर आगमन से पहले प्रमुख सचिव ने जब इन प्रगति कार्यों का मुआयना किया तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी ‘जी सर…जी सर’ करते दिखे. अब पीडब्ल्यूडी ने तीन कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर काम में लापरवाही पर जवाब मांगा है. इन फोरलेन में जेल बाईपास, नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक फोरलेन का कार्य है.
गौरतलब है कि जेल बाईपास रोड के 8.56 किलोमीटर लंबे फोरलेन के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य 25 फरवरी 2021 में शुरू हुआ. 24 फरवरी 2022 तक निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था। नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक 2.15 किमी लंबे फोरलेन का काम 16 मार्च 2023 से शुरू होकर 15 मार्च 2024 तक काम पूरा कर लेना था. वहीं देवरिया बाईपास 9.50 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य 24 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 24 सितंबर 2024 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य था.
-
Know how to register Spam Call Report on Chakshu
-
नंदिनी की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, जांच के लिए बनी एसआईटी
-
तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को कुचला, दो की मौके पर ही मौत
-
सुभासपा महिला मंच की प्रदेश महासचिव नंदिनी की हत्या
-
अरुण गोयल कौन हैं, उन्होंने चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा क्यों दिया? यहां वो सारी बातें जानिए जो जरूरी हैं
-
Amanmani Tripathi joins Congress
-
Harmanpreet’s Unbeaten 95 Powers Mumbai Indians to Victory Against Gujarat Giants
-
रविवार को आजमगढ़ में होंगे पीएम मोदी, आठ हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
-
महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों पर चर्चा, रैली निकालकर पर्यावरण बचाने का संदेश
-
गोरखपुर में इन तीन जगहों के आसपास नहीं बना सकेंगे हाईराइज बिल्डिंग
-
Women on Indian Railways: Taking Charge of Train Operations, Signaling, Ticket Checking, and Technical Roles
-
तीसरे आम चुनाव में गोरखपुर-बस्ती मंडल की सीटों के नतीजे
-
महाराष्ट्र की सोलापुर सीट के अब तक चुनावी नतीजे
-
57 आम चुनाव: कांग्रेस की आंधी में चमके सिंहासन तो डटे रहे सिब्बन
-
बच्चों को लेकर एक बार बौद्ध संग्रहालय ज़रूर जाएं, काफ़ी कुछ है जानने लायक