Skip to content
सिटी सेंटर

ब्रेकिंग: गोरखपुर भाजपा अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी ने जताया दुख!

गो गोरखपुर न्यूज़
गोरखपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का 52 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन। CM योगी ने जताया दुख। पार्टी में शोक की लहर।

गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार (11 जून, 2025) सुबह हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे। उनके निधन से गोरखपुर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

ब्रेकिंग: गोरखपुर भाजपा अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी ने जताया दुख!
देवेश श्रीवास्तव. (फाइल फोटो)

देवेश श्रीवास्तव को सुबह अचानक अस्वस्थ महसूस होने पर पहले सावित्री अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रामदत्तपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया। परिवार से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आज ही राप्ती नदी के राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देवेश श्रीवास्तव को करीब 3 महीने पहले ही भाजपा संगठन ने महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे पहले वह महानगर में मंत्री, दो बार महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके पिता उमेश श्रीवास्तव भी भाजपा महानगर अध्यक्ष रह चुके थे और एक जाने-माने अधिवक्ता थे। देवेश श्रीवास्तव पिछले 25 वर्षों से भाजपा में सक्रिय थे और ग्रेजुएशन के बाद से ही अपने पिता से संगठन की बारीकियों को सीखते हुए एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे।

रामदत्तपुर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे परिजन और कार्यकर्ता.
रामदत्तपुर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे परिजन और कार्यकर्ता.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवेश श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “गोरखपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री देवेश श्रीवास्तव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोक संतप्त परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

पार्टी और परिवार को बड़ी क्षति

देवेश श्रीवास्तव अपने नेतृत्व में भाजपा को वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी महानगर स्तर पर कर रहे थे, लेकिन उनके निधन से पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और भाई हैं। उनका निवास शहर के दुर्गाबाड़ी चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित अधिकारी बाग चौराहे पर है।

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देवेश श्रीवास्तव पार्टी के बेहद कर्मठ, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कार्यकर्ता थे। उनके जाने से न सिर्फ पार्टी को नुकसान हुआ है, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि देवेश श्रीवास्तव की कमी को पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन उनकी क्रियाशीलता, कार्यकुशलता और कर्मठता हम सभी को उनकी यादों से जोड़ेगी और प्रेरित करेगी। पूरी पार्टी दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है।


हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गो गोरखपुर न्यूज़ पोर्टल. सूचनाओं की भीड़ में आपके काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की… गोरखपुर सिटी: टॉप टेन