सिटी सेंटर

राहत: त्योहारों पर गोरखपुर-आगरा के बीच ट्रेन

Gorakhpur Railway Station

NER News: इस बार दशहरा-दिवाली और छठ पूजा के लिए आगरा कैंट-फारबिसगंज-आगरा कैंट ट्रेन को वाया गोरखपुर चलाने की मंजूरी मिल गई है. यह त्योहार विशेष गाड़ी आगरा कैंट से 04 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को और फारबिसगंज से 05 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आठ फेरे के लिए चलाई जाएगी. ट्रेन की समय सारिणी भी घोषित हो गई है. सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आगरा कैंट से यह ट्रेन सुबह 05.00 बजे चलेगी और ग्वालियर, दतिया, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. झांसी, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बुढ़वल, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, बस्ती स्टेशनों पर रुकते हुए आएगी. रात में 12.15 बजे गोरखपुर से फारबिसगंज के लिए रवाना होगी. वहीं फारबिसगंज से यह ट्रेन शाम 06.40 बजे प्रस्थान करेगी.



  • भुज स्थित सोनिस आर्ट गैलरी में 'नवनाथ एवं नाथ परम्परा' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का उद्घाटन करते अतिथि.

    भुज में ‘नवनाथ एवं नाथ परंपरा’ पर राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का शुभारंभ

  • बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ.

    सामर्थ्य व ऊर्जा से दुनिया को अपना अनुगामी बनाता है भारत

  • बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवा उद्यमी को चेक प्रदान करते सीएम योगी आदित्यनाथ.

    प्रदेश में 10 लाख नए युवा उद्यमी तैयार करेगी यूपी सरकार

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक