NER News: इस बार दशहरा-दिवाली और छठ पूजा के लिए आगरा कैंट-फारबिसगंज-आगरा कैंट ट्रेन को वाया गोरखपुर चलाने की मंजूरी मिल गई है. यह त्योहार विशेष गाड़ी आगरा कैंट से 04 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को और फारबिसगंज से 05 अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आठ फेरे के लिए चलाई जाएगी. ट्रेन की समय सारिणी भी घोषित हो गई है. सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आगरा कैंट से यह ट्रेन सुबह 05.00 बजे चलेगी और ग्वालियर, दतिया, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. झांसी, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बुढ़वल, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, बस्ती स्टेशनों पर रुकते हुए आएगी. रात में 12.15 बजे गोरखपुर से फारबिसगंज के लिए रवाना होगी. वहीं फारबिसगंज से यह ट्रेन शाम 06.40 बजे प्रस्थान करेगी.
-
गोरखपुर: राजस्थान से चोरी हुई क्रेटा कार में मिली 1020 बोतल हरियाणा की शराब, तस्कर फरार
-
हादसा: गोरखपुर में नाला खुदाई करते समय भरभराकर गिरा मकान, PWD इंजीनियर-ठेकेदार मौके से भागे
-
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कस्तूरबा विद्यालय में किया ‘बालिका सशक्तिकरण’ का शंखनाद