लोकल न्यूज

अन्न ही ब्रह्म है!

गो गोरखपुर बतकही

ज्ञानी जी की महफिल में जो चरचा थी वह अजीबोगरीब. चरचा भी यकीन से परे. बात कुछ यूं थी. धर्म और कर्म एक साथ जीने वाले एक भद्र जन. उनके घर आयोजन. लोग आए. भोजन किया और गए. एक ने कुछ ऐसा किया. भोजन का कुछ अंश ग्रहण नहीं कर पानी डाल दिया. उठ गए. यह देख भद्रजन हैरान. आपने यह अनर्थ क्यों किया? आपे से बाहर.

कहा, ‘सः अन्नं ब्रह्म इति व्यजानात् हि, अन्नात एव खलु इमानि भूतानि जायंते’ ….अन्य ही ब्रह्म है. क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि अन्न से ही समस्त प्राणी उत्पन्न होते हैं. उत्पन्न होकर अन्न के द्वारा ही जीवित रहते हैं. तथा अन्य में ही पुनः लौटकर समाविष्ट हो जाते हैं. (तैत्तिरीय उपनिषद, वरुण देव का पुत्र भृगु से संवाद)

सुनाया और दुर्वासा ऋषि भाव में अड़ गए. नतीजतन उन्हें छोड़े गए भोज्य अंश को ग्रहण करना पड़ा.
ज्ञानी जी द्वंद में हैं. कभी यह कि भद्रजन ने उचित किया. कभी यह कि अनुचित किया.

भला रोटी के बिना कौन जी सकता है? विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों? हर वर्ष 7 जून क्यों? दुनिया के हर देश में 10 में से एक व्यक्ति विषाक्त भोजन से बीमार क्यों? देश में मध्यवर्गीय घरों में हर वर्ष 6 से 11 किलो प्रति व्यक्ति खाद्यान्न की बर्बादी क्यों?

टटोला तो ये सारे बड़े सवाल उचित के पक्ष में. बस एक ही अशोभन. भला ऐसा कौन करता है? घर बुलाया. छोटी सी बात के लिए बेइज्जत कर दिया. ज्ञानी जी को लगता है. यह समझ का फेर है. इसलिए बात छोटी लगती है. अशोभन लगती है.

सच तो ये है हम दो हिस्से में बंटे हैं. कुछ लोग खाकर अघा गए. कुछ अति विपन्न. भोजन के लाले.

खाए व अघाए लोग विपन्नों के बारे में नहीं सोचते. सोचना ही होगा. कुछ इस तरह. अन्न की महत्ता सभ्यता के उच्च मानकों में हो. बर्बादी निकृष्टतम आचरण लगे. इसे पाप समझा जाए. दंड का प्रावधान हो तो बेहतर. भूख और भूखे पर चिंतन अनिवार्य. करने वाला भद्र. न करने वाला अभद्र. ऐसे अभद्र का सामाजिक तिरस्कार.

ज्ञानी जी का अब यही एजेंडा है.


“अन्न ही ब्रह्म है!” को एक उत्तर

  1. Avatar
    ऋचा

    अद्वितीय


  • गोरखपुर में 1200 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सीएम योगी ने नवयुगल को दिया आशीर्वाद

    गोरखपुर में 1200 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सीएम योगी ने नवयुगल को दिया आशीर्वाद

  • कन्नौज के दिव्यांग पुजारी की सीएम योगी से मुलाकात

    कन्नौज के दिव्यांग पुजारी गोपालदास ने सुनाई सीएम योगी को व्यथा, मिला आश्वासन

  • मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्याएं सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ. फोटो: सीएम मीडिया टीम

    संवेदनशीलता और शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण: सीएम योगी

  • आज की सुर्खियां

    आज की बड़ी खबरें: पीएम मोदी का शहरी विकास कार्यक्रम, आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख और एवरेस्ट फतह

  • लालू परिवार में भूचाल

    लालू परिवार में भूचाल: क्या ऐश्वर्या के तीखे आरोपों से खिसक जाएगी आरजेडी की सियासी जमीन?

  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    अब आसमान की बुलंदियों को छूने की तैयारी में एमएमएमयूटी

  • Go Gorakhpur News

    पटरी व्यवसाय संघ ने की पथ विक्रेता कानून 2014 लागू करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

  • ज्योति के पाकिस्तान प्रेम की पूरी कहानी

    ज्योति मल्होत्रा की पूरी कुंडली: जानिए कैसे बनी पाकिस्तान की चहेती

  • किड्स गेम जोन

    बच्चों के लिए बनेगा ‘किड्स गेम जोन’, 100 पार्कों में लगेंगे ओपन जिम

  • चिलुआताल लेक प्वाइंट व्यू. फोटो: गो गोरखपुर

    गोरखपुर को मिलेगा नया पर्यटन केंद्र, चिलुआताल का किनारा रामगढ़ताल जैसा होगा खूबसूरत!

  • गो गोरखपुर यूपी न्यूज़

    नोएडा: जेपी सहित 4 बड़े बिल्डरों पर ईडी का शिकंजा, करोड़ों की नकदी और दस्तावेज जब्त

  • पुलिस की गिरफ्त में वांटेड अपराधी कादिर कादिर उर्फ मंटर. फोटो: सोशल मीडिया/पुलिस

    गाजियाबाद में वांटेड अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की मौत

  • सोलर पैनल

    सोलर पैनल लगवाने की पूरी जानकारी: सभी सवालों का सॉलिड जवाब है यहां

  • गो गोरखपुर यूपी न्यूज़

    आंधी-बारिश का कहर: गाजियाबाद में ACP कार्यालय की छत गिरी, दरोगा की मौत

  • मोदीनगर तहसील मुख्यालय

    गाजियाबाद: किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल, निलंबित

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक