लोकल न्यूज

अन्न ही ब्रह्म है!

गो गोरखपुर बतकही

ज्ञानी जी की महफिल में जो चरचा थी वह अजीबोगरीब. चरचा भी यकीन से परे. बात कुछ यूं थी. धर्म और कर्म एक साथ जीने वाले एक भद्र जन. उनके घर आयोजन. लोग आए. भोजन किया और गए. एक ने कुछ ऐसा किया. भोजन का कुछ अंश ग्रहण नहीं कर पानी डाल दिया. उठ गए. यह देख भद्रजन हैरान. आपने यह अनर्थ क्यों किया? आपे से बाहर.

कहा, ‘सः अन्नं ब्रह्म इति व्यजानात् हि, अन्नात एव खलु इमानि भूतानि जायंते’ ….अन्य ही ब्रह्म है. क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि अन्न से ही समस्त प्राणी उत्पन्न होते हैं. उत्पन्न होकर अन्न के द्वारा ही जीवित रहते हैं. तथा अन्य में ही पुनः लौटकर समाविष्ट हो जाते हैं. (तैत्तिरीय उपनिषद, वरुण देव का पुत्र भृगु से संवाद)

सुनाया और दुर्वासा ऋषि भाव में अड़ गए. नतीजतन उन्हें छोड़े गए भोज्य अंश को ग्रहण करना पड़ा.
ज्ञानी जी द्वंद में हैं. कभी यह कि भद्रजन ने उचित किया. कभी यह कि अनुचित किया.

भला रोटी के बिना कौन जी सकता है? विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों? हर वर्ष 7 जून क्यों? दुनिया के हर देश में 10 में से एक व्यक्ति विषाक्त भोजन से बीमार क्यों? देश में मध्यवर्गीय घरों में हर वर्ष 6 से 11 किलो प्रति व्यक्ति खाद्यान्न की बर्बादी क्यों?

टटोला तो ये सारे बड़े सवाल उचित के पक्ष में. बस एक ही अशोभन. भला ऐसा कौन करता है? घर बुलाया. छोटी सी बात के लिए बेइज्जत कर दिया. ज्ञानी जी को लगता है. यह समझ का फेर है. इसलिए बात छोटी लगती है. अशोभन लगती है.

सच तो ये है हम दो हिस्से में बंटे हैं. कुछ लोग खाकर अघा गए. कुछ अति विपन्न. भोजन के लाले.

खाए व अघाए लोग विपन्नों के बारे में नहीं सोचते. सोचना ही होगा. कुछ इस तरह. अन्न की महत्ता सभ्यता के उच्च मानकों में हो. बर्बादी निकृष्टतम आचरण लगे. इसे पाप समझा जाए. दंड का प्रावधान हो तो बेहतर. भूख और भूखे पर चिंतन अनिवार्य. करने वाला भद्र. न करने वाला अभद्र. ऐसे अभद्र का सामाजिक तिरस्कार.

ज्ञानी जी का अब यही एजेंडा है.


“अन्न ही ब्रह्म है!” को एक उत्तर

  1. Avatar
    ऋचा

    अद्वितीय


  • राजा रघुवंशी हत्याकांड:

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: रोज नए खुलासे, युवती की लाश जलाकर ‘सोनम’ बनाने की फिराक में थे हत्यारे

  • गाजियाबाद न्यूज़

    गाजियाबाद: होटल में ‘स्ट्रिपचैट’ से चल रहा था अश्लीलता का धंधा! क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 3 को दबोचा

  • गोरखपुर शहर: कौन, क्या, कहां, कब, कैसे

    गोरखनाथ मंदिर में महायोग सप्ताह 15 से, विशेष शिविर और कार्यशाला का आयोजन

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    गोरखपुर: सूद के पैसों के विवाद में कर्जदार पर फेंका तेजाब, बच्चे की आंख में पड़े छींटे

  • अपराध समाचार

    मं​द बुद्धि महिला से हैवानियत के तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में दबोचा

  • गोरखपुर का विष्णु मंदिर: जहाँ दिन में 3 बार बदलती है भगवान की मुस्कान

    गोरखपुर का विष्णु मंदिर: जहाँ दिन में 3 बार बदलती है भगवान की मुस्कान

  • कैंची धाम के वो 'बाबा' जिन्हें स्टीव जॉब्स और जुकरबर्ग भी मानते थे गुरु!

    कैंची धाम के वो ‘बाबा’ जिन्हें स्टीव जॉब्स और जुकरबर्ग भी मानते थे गुरु! जानें उनके अविश्वसनीय चमत्कार!

  • गोरखपुर में बारिश

    गोरखपुर में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; अगले 2 दिन भीगने को रहें तैयार!

  • कला का धमाल! 125 से अधिक बच्चों ने सीखी लोककला पेंटिंग की बारीकियां

    कला का धमाल! 125 से अधिक बच्चों ने सीखी लोककला पेंटिंग की बारीकियां

  • 'किस्सा मौजपुर का' नाटक का पोस्टर विमोचन: हास्य के जरिए दिया जाएगा कन्या भ्रूण हत्या पर बड़ा संदेश

    ‘किस्सा मौजपुर का’ नाटक का पोस्टर विमोचन: हास्य के जरिए दिया जाएगा कन्या भ्रूण हत्या पर बड़ा संदेश

  • माफिया सुधीर सिंह. फाइल फोटो

    कुख्यात माफिया सुधीर सिंह ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर

  • कैलाश मानसरोवर भवन, शक्तिखंड चार, इंदिरापुरम

    कैलाश मानसरोवर यात्रा: पहला जत्था 15 जून को होगा रवाना, देखें यात्रियों के लिए क्या हैं खास इंतज़ाम

  • गाजियाबाद न्यूज़

    गाजियाबाद: बाल्टी गिरने के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत

  • MMM-Madan Mohan Malaviya University of Technology

    एमएमएमयूटी: अत्याधुनिक ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी लैब’ की होगी शुरुआत, बैटरी क्षमता पर होगा शोध

  • बर्ड फ्लू

    बर्ड फ्लू पर बड़ी राहत! गोरखपुर में मुर्गों के 350 सैंपल निकले निगेटिव, क्या चिकन खाना अब सुरक्षित है?

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक