We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

इवेंट गैलरी

फातिमा अस्पताल: ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ समारोह में डॉक्टरों की सेवा और समर्पण का हुआ सम्मान

फातिमा अस्पताल में 'नेशनल डॉक्टर्स डे' पर डॉक्टरों का सम्मान
फातिमा अस्पताल, गोरखपुर में 1 जुलाई 2025 को 'नेशनल डॉक्टर्स डे' मनाया गया। डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती पर डॉक्टरों की सेवा और समर्पण को सम्मानित किया गया। जानें कार्यक्रम की मुख्य बातें।

गोरखपुर: भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में, फातिमा अस्पताल में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को “नेशनल डॉक्टर्स डे” के अवसर पर एक भव्य और भावनात्मक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत फातिमा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना दिया।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह में फातिमा अस्पताल के सभी डॉक्टरों को बधाई देते हुए और उनकी सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, निदेशक आदरणीय फा. डॉ. संतोष सेबास्टियन ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “एक मरीज के लिए डॉक्टर की डिग्री से अधिक उसका व्यवहार और इलाज की ईमानदारी मायने रखती है। मरीज उसी डॉक्टर को पसंद करता है जो उसकी तकलीफ को समझे और सच्चे मन से इलाज करे। डॉक्टर का त्याग अक्सर नजरों से ओझल रह जाता है, क्योंकि वह दूसरों की सेवा में इतना लीन होता है कि अपने परिवार को भी समय नहीं दे पाता। डॉक्टर का जीवन सेवा, समर्पण और करुणा का प्रतीक है।”

चिकित्सकों के सम्मान में एक केक काटा गया और एक विशेष वीडियो क्लिप प्रदर्शित की गई, जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों की अथक मेहनत और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को दर्शाया गया था। इसके उपरांत, फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डी.एम.एल.टी. (डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) एवं डी.ओ.पी.टी. (डिप्लोमा इन ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी) के छात्र-छात्राओं द्वारा एक समूह गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों के दिलों को छू लिया। कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनय सिन्हा ने समर्पित डॉक्टरों का अभिनंदन करते हुए कहा कि, “डॉक्टर समाज का वह स्तंभ हैं, जो जीवन को नई दिशा देते हैं। उनका सेवा भाव न केवल पेशे से जुड़ा है, बल्कि यह एक मिशन है।”

अस्पताल द्वारा डॉक्टरों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी डॉक्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नर्सिंग छात्राओं द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया, जिससे यह समारोह डॉक्टरों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर बन गया।



गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

इवेंट गैलरी

धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रभातफेरी निकाली, हुआ ध्वजारोहण

GO GORAKHPUR: जनपद की नवसृजित नगर पंचायत चौमुखा स्थित द एकसीयूह्म स्​कूल नर्सरिया, कैंपियरगंज में 77वें स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर
इवेंट गैलरी ख़बर

कर्मचारी बड़े आंदोलन की तैयारी में, करो या मरो का ही रास्ता बचा

 विकास भवन पर राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद की आपात बैठक  GO GORAKHPUR:  प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन न बहाल करने की बात
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…