We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

इवेंट गैलरी

महिलाओं के बिना देश की प्रगति संभव नहीं: डॉ. संतोष

फातिमा अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन.

फातिमा अस्पताल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025

Follow us

महिलाओं के बिना देश की प्रगति संभव नहीं: डॉ. संतोष
महिलाओं के बिना देश की प्रगति संभव नहीं: डॉ. संतोष

Fatima Hospital: फातिमा अस्पताल में शनिवार को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “कार्रवाई में तेजी लाना: लैंगिक समानता की ओर एक कदम” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, सशक्तीकरण और समानता पर विशेष जोर दिया गया।

फातिमा अस्पताल गोरखपुर में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते फादर डॉ. संतोष व अन्य।
फातिमा अस्पताल गोरखपुर में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते फादर डॉ. संतोष व अन्य।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मीनाक्षी शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, इंटरनल मेडिसिन, बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज और विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्जुमंद बानो द्वारा किया गया। डॉ. शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा, “महिला दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि हमें प्रतिदिन छोटे-छोटे प्रयासों से महिलाओं के अधिकारों और समानता को सुनिश्चित करना चाहिए।”

फातिमा अस्पताल के निदेशक फादर डॉ. संतोष सेबास्टियन ने कहा, “महिलाओं के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर महिला को समान अवसर मिले और वे अपने अधिकारों से पूरी तरह सशक्त हों।” उन्होंने आगे कहा कि यह दिन सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि हम मिलकर एक समान और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करें।

श्रीमती अर्जुमंद बानो ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “महिलाओं को वित्तीय रूप से स्वतंत्र होना चाहिए ताकि वे किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकें।”

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया। साथ ही, मदर टेरेसा होम, करुणालय और लिटिल सर्वेंट्स ऑफ द डिवाइन प्रोविडेंस होम की सिस्टर्स को मानव सेवा के लिए विशेष सम्मान दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “कार्रवाई में तेजी लाना” ने सभी क्षेत्रों में महिलाओं के समावेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

1995 में स्थापित फातिमा अस्पताल महिलाओं के उत्थान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। अस्पताल प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS), और अन्य कई योजनाओं से जुड़ा हुआ है। यहां 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ब्लड बैंक, फार्मेसी और एम्बुलेंस सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह भी देखें- Fatima Hospital: डॉक्टर, ओपीडी टाइम, विभाग, सुविधाएं…सारी जानकारी लेकर ही पहुंचें अस्पताल

कार्यक्रम में अस्पताल के एसोसिएट निदेशक फादर विल्सन सी.डी., फादर शिजो, डॉ० दिव्या राय पैथोलोजिस्ट, सिस्टर जैस, सिस्टर रम्या, सिस्टर मेलवी, प्रो० बीना जेम्स प्रधानाचार्या, फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, शिक्षकगढ़, नर्सिंग अधीक्षक, समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

इवेंट गैलरी

धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रभातफेरी निकाली, हुआ ध्वजारोहण

GO GORAKHPUR: जनपद की नवसृजित नगर पंचायत चौमुखा स्थित द एकसीयूह्म स्​कूल नर्सरिया, कैंपियरगंज में 77वें स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर
इवेंट गैलरी ख़बर

कर्मचारी बड़े आंदोलन की तैयारी में, करो या मरो का ही रास्ता बचा

 विकास भवन पर राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद की आपात बैठक  GO GORAKHPUR:  प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन न बहाल करने की बात
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…