इवेंट गैलरी

फातिमा अस्पताल में पोप फ्रांसिस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

फातिमा अस्पताल में शुक्रवार को पोप फ्रांसिस के सम्मान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Follow us

फातिमा अस्पताल में पोप फ्रांसिस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित
फातिमा अस्पताल में पोप फ्रांसिस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

गोरखपुर: फातिमा अस्पताल में शुक्रवार को पोप फ्रांसिस के सम्मान में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 3:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में अस्पताल के कर्मचारियों, छात्रों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और दिवंगत पोप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का आरंभ एक मधुर प्रार्थना गीत से हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात, फातिमा अस्पताल के निदेशक फा0डॉ. संतोष सेबास्टियन ने अपने स्वागत भाषण में पोप फ्रांसिस के प्रेम, करुणा और भाईचारे के संदेश को वर्तमान समय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस के आदर्श हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पोप फ्रांसिस ने पूरी मानवता को एकता और सेवा का संदेश दिया। जताशंकर गुरुद्वारा के अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह ने उनकी सेवा भावना को विभिन्न धर्मों के बीच एक पुल के समान बताया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने चिकित्सा क्षेत्र में करुणा के महत्व पर जोर दिया, जबकि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री पुष्प दंत जैन ने पोप फ्रांसिस के नैतिक मूल्यों को व्यापारिक और सामाजिक जीवन के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत बताया।

सभी उपस्थित लोगों ने पोप फ्रांसिस की पवित्र स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का समापन फातिमा अस्पताल के सहयोगी निदेशक फा. विल्सन सी. डी. के धन्यवाद ज्ञापन और प्रार्थना के साथ हुआ। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों, अस्पताल के कर्मचारियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पोप फ्रांसिस की शिक्षाएँ हमेशा उनका मार्गदर्शन करती रहेंगी।

इस श्रद्धांजलि समारोह में डॉ विनय सिन्हा एम.डी. मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ नवीन पाण्डेय एम.डी.,बाल रोग विषेशज्ञ, फा0शिजो एसोसिएट निदेशक, सिस्टर लता एम.एस.जे. प्रशासिका, फातिमा अस्पताल, गोरखपुर, नर्सिंग छात्राये और अस्पताल के सभी विभागाध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

गो गोरखपुर

गो गोरखपुर

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गो गोरखपुर न्यूज़ पोर्टल. सूचनाओं की भीड़ में आपके काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की… गोरखपुर सिटी: टॉप टेन