डीडीयूजीयू ने 39 पाठ्यक्रमों के 2 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट किया घोषित

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) ने 39 पाठ्यक्रमों के 2 लाख से अधिक स्नातक और परास्नातक छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणाम ddugu.ac.in पर उपलब्ध, समर्थ पोर्टल से सुधार संभव।
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत कुल 39 पाठ्यक्रमों के 2 लाख 3 हजार 473 अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने समयबद्धता और पारदर्शिता की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इन महत्वपूर्ण परिणामों को जारी किया है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके सतत अकादमिक विकास की कामना की। कुलपति ने कहा, “समय से परीक्षा परिणाम घोषित करना हमारी प्रतिबद्धता है। विश्वविद्यालय परीक्षाओं की पारदर्शिता, समयबद्धता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता के प्रति संकल्पबद्ध है।”
Read …गोरखपुर-पोखरा: एंट्री रूल, मनी एक्सचेंज, सिम कार्ड, लोकल ट्रांसपोर्ट और पोखरा में घूमने की जगहें
त्रुटि सुधार के लिए समर्थ पोर्टल का करें प्रयोग: यदि किसी छात्र को अपने परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि प्रतीत होती है, तो वह विश्वविद्यालय द्वारा संचालित समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सुधार हेतु आवेदन कर सकता है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के सूचना केंद्र की ओर से दी गई है।
उपरोक्त सभी परीक्षाफल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़