गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) में परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज, बुधवार से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विश्वविद्यालय परिसर के 51 परास्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 4248 सीटों पर प्रवेश होगा। इसके अतिरिक्त, संबद्ध महाविद्यालयों की परास्नातक सीटों पर भी प्रवेश विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in के माध्यम से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी सबसे पहले पोर्टल पर पंजीकरण कर अपना डीडीयूआरएन (डीडीयू रजिस्ट्रेशन नंबर) प्राप्त करेंगे।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 15 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिलचस्पी दिखाई है, जिनमें से छह हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपनी आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित है।
वार्षिक परीक्षाएं 19 मई से
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी सूचित किया है कि डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 19 मई से शुरू होंगी। इनमें बीए भाग तीन गृह विज्ञान, बीए भाग दो और बीएससी भाग तीन (दृश्यकला) की परीक्षाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।
पारंपरिक पाठ्यक्रमों में अधिक रुझान
प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में तकनीकी और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की ओर छात्रों का रुझान बढ़ा है, लेकिन आवेदकों की संख्या के मामले में पारंपरिक पाठ्यक्रम अभी भी आगे बने हुए हैं। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्राप्त आवेदनों की संख्या भी साझा की, जिसके अनुसार बीए ऑनर्स में 1152, बीएससी बायो में 865, बीएससी मैथ में 566, बीकॉम ऑनर्स में 725, बीए-एलएलबी में 630, बीसीए में 355, बी फॉर्मा में 189, बीटेक में 268 और बीबीए में 315 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि पारंपरिक के साथ-साथ तकनीकी और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में भी अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए उत्साह दिखाया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी।
स्नातक या परास्नातक किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पंजीकरण के बाद डीडीयूआरएन नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है।
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
- सावधान! साइबर ठगी का हब बन रहा शहर, रिटायर्ड कर्मचारियों और डॉक्टरों से करोड़ों की डिजिटल ठगी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे शहर के पहले फ्लाईओवर और बरगदवा ओवरब्रिज का उद्घाटन
- गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर