Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.
दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.
-
गोरखपुर जंक्शन से लेकर चटोरी गली तक बहुत कुछ बदल रहा, जानें शहर की अच्छी खबरें
-
गोरखपुर एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात DSC जवान ने अपनी सर्विस राइफल से की आत्महत्या
-
DDUGU में प्रवेश का दूसरा चरण शुरू, पूर्व विभागाध्यक्ष बने नेपाल आयोग के अध्यक्ष; संस्कृत और विज्ञान का संगम
-
हज 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक करें अप्लाई
-
गोरखपुर: जर्जर स्कूल में प्लास्टर गिरा, छात्र घायल, प्रधानाध्यापिका निलंबित, जानें पूरा मामला
-
गोरखपुर शिक्षा समाचार: डीडीयू में एसी दान से लेकर एम्स में ₹10 नाइट शेल्टर तक, जानें सभी बड़ी खबरें!
-
अपराध समाचार: एनआईए अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 14 लाख की साइबर ठगी, नाबालिग छात्रा का अपहरण
-
टकराव: मजदूर-अधिवक्ता, पेशकार और तहसीलदार — शुक्रवार को क्यों खट्टा हो गया दो दफ्तरों का माहौल?
-
डीडीयू में ‘तरंग’ का आगाज, संस्कृति को मिलेगा नया मंच, स्तनपान पर जागरूकता और प्रवेश काउंसलिंग की अहम खबरें
-
प्रोफेसर अनिल राय ने गोरखपुर विश्वविद्यालय को दिया ‘अनमोल’ उपहार, सफाई कर्मचारी ने किया शुभारंभ
-
वीर बहादुर सिंह: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लेखक और उनकी विरासत
-
अगस्त के आगाज के साथ ही गोरखपुर सिटी में बहुत कुछ नया होने जा रहा, यहां जानें डिटेल
-
देवरिया में जागृति उद्यम केंद्र के ‘ग्रीन कोहोर्ट’ का आगाज, 43 उद्यमी बदलेंगे तस्वीर
-
एम्स गोरखपुर में पहली सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण सर्जरी, 75 वर्षीय महिला को मिलेगी नई रोशनी
-
शिक्षा अपडेट: DDU में डिजिटल क्रांति, MMMUT में स्वच्छ भोजन और कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि