आसपास कुशीनगर क्राइम

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.

दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.



  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • तीन लाख के लिए बहन का कातिल बना भाई, लाश को बोरे में भरकर 70KM तक बाइक पर घूमता रहा

    तीन लाख के लिए बहन का कातिल बना भाई, लाश को बोरे में भरकर 70KM तक बाइक पर घूमता रहा

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • फातिमा हॉस्पिटल में एकेडमिक ब्लॉक और कम्युनिटी आई केयर वार्ड का उद्घाटन

    फातिमा हॉस्पिटल में एकेडमिक ब्लॉक और कम्युनिटी आई केयर वार्ड का उद्घाटन

  • बरेली: दहेज में कार न मिलने पर पत्नी की हत्या, लूट का ड्रामा रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

    बरेली: दहेज में कार न मिलने पर पत्नी की हत्या, लूट का ड्रामा रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

  • नीतीश कटारा के हत्यारे सुखदेव की कुशीनगर में सड़क हादसे में मौत, 20 साल सजा काटकर जेल से छूटा था

    नीतीश कटारा के हत्यारे सुखदेव की कुशीनगर में सड़क हादसे में मौत, 20 साल सजा काटकर जेल से छूटा था

  • चुनौतियों को किक से मात: जानें कौन है गोरखपुर का छोरा सनी जो किकबॉक्सिंग रिंग में मचा रहा है धूम

    चुनौतियों को किक से मात: जानें कौन है गोरखपुर का छोरा सनी जो किकबॉक्सिंग रिंग में मचा रहा है धूम

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • Samsung Galaxy A55 5G

    Samsung Galaxy A35 5G और A55 5G की कीमत का खुलासा, जानिए स्पेसिफिकेशन्स और ऑफर

  • अपराध समाचार

    गोरख़पुर-महराजगंज सीमा पर दो गुटों में गैंगवार, दिनदहाड़े फायरिंग और मारपीट में सात घायल

  • झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम के सिर की गिल्टी का किया 'ऑपरेशन', इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की मौत, हंगामा

    झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम के सिर की गिल्टी का किया ‘ऑपरेशन’, इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की मौत, हंगामा

  • रामगढ़ताल की लहरों के बीच होगा बैंबू रेस्टोरेंट, एक छोटा टापू भी होगा तैयार

    रामगढ़ताल की लहरों के बीच होगा बैंबू रेस्टोरेंट, एक छोटा टापू भी होगा तैयार

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025: नौ दिन, 100 से अधिक कार्यक्रम, मालिनी अवस्थी और एनएसडी के कलाकार करेंगे शानदार प्रस्तुतियां

    गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025: नौ दिन, 100 से अधिक कार्यक्रम, मालिनी अवस्थी और एनएसडी के कलाकार करेंगे शानदार प्रस्तुतियां

  • वित्तविहीन शिक्षकों को मतदाता बनाने से रोकने पर हंगामा, सपा ने आयुक्त और डीएम से की शिकायत

    वित्तविहीन शिक्षकों को मतदाता बनाने से रोकने पर हंगामा, सपा ने आयुक्त और डीएम से की शिकायत

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक