मेष राशि (Aries): आज आपके लिए नए विचारों और युक्तियों के साथ आय के नवीन स्रोत खुलेंगे। समय का सदुपयोग करते हुए कार्यक्षेत्र में निरंतर और अथक परिश्रम की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक मुद्दे आपको मानसिक रूप से थोड़ा चिंतित कर सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लें।
वृषभ राशि (Taurus): कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर आपका मन आज परेशान रह सकता है। निराशा को त्याग कर अपने मन को आशावादी विचारों से पोषित करें। कुछ अप्रत्याशित कठिनाइयाँ मन में नकारात्मकता का संचार कर सकती हैं, इनसे निपटने के लिए मानसिक दृढ़ता बनाए रखें।
मिथुन राशि (Gemini): दूसरों की निरर्थक आलोचना से बचें, यह आपके संबंधों को प्रभावित कर सकता है। अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता के कारण मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। पुरानी समस्याओं को सफलतापूर्वक हल कर आप सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
कर्क राशि (Cancer): किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए आपका मन चिंतित हो सकता है। नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति आपकी सजगता आज विशेष रूप से सराहनीय होगी। निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी।
सिंह राशि (Leo): महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य से बचें, अन्यथा अवसर हाथ से निकल सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में समुचित परिश्रम के लिए आपका मन एकाग्र होगा। परिजनों से भावनात्मक स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अनुभव हो सकता है।
Read…मन के हारे हार है!
कन्या राशि (Virgo): किसी नए कार्य की सार्थकता के लिए आपका मन प्रयत्नशील रहेगा। आज कई रुके हुए कार्य हल होने के आसार बन रहे हैं, जिससे राहत मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। आवेश में आकर लिया गया कोई भी निर्णय हानि पहुँचा सकता है।
तुला राशि (Libra): आज आपको महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या कार्य में आपके संबंधों का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio): भावनाओं से अत्यधिक प्रेरित होने पर गलतियाँ होने की संभावना है। किसी नए कार्य में आपका मन एकाग्र होगा। हर बात को लेकर अत्यधिक गंभीर होने से बचें, यह मानसिक तनाव दे सकता है। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के लिए निरंतर परिश्रम पर ध्यान केंद्रित करें।
धनु राशि (Sagittarius): दूसरों की प्रगति से मन में ईर्ष्या या हीनता की भावना न आने दें। यह आपके स्वयं के विकास में बाधक बन सकती है। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटुवाणी आपको दुःख पहुँचा सकती है, संयम बनाए रखें। कुछ नई जिम्मेदारियाँ आज आपके मन पर दबाव डाल सकती हैं।
मकर राशि (Capricorn): जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न लाएँ, अपनी क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धन की कमी बाधक बन सकती है, लेकिन प्रियजनों के सहयोग से ये समस्याएँ हल हो जाएँगी।
कुंभ राशि (Aquarius): आपकी अच्छी व्यवहारकुशलता आज सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि करेगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों को आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी सुन्दर बौद्धिक क्षमता के बल पर आप जीविका के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।
मीन राशि (Pisces): आज किसी नए रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी, जो आपके लिए सुखद अनुभव होगा। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता और क्रियाशीलता में वृद्धि होगी। पूर्वाग्रह के कारण मन में संबंधों के प्रति नकारात्मक विचार न पालें। अच्छी आशाएँ और सकारात्मक दृष्टिकोण आप में नई क्रियाशीलता बढ़ाएगा।
(राशिफल पंडित उदयभान मिश्र से बातचीत पर आधारित)
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़