क्या आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है? यहाँ 11 जून, 2025 का आपका विस्तृत राशिफल है। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज क्या खास है, क्या चुनौतियाँ हैं और किन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
मेष: आज मन में सकारात्मक आकांक्षाएं रहेंगी। अपनी दिनचर्या में सुधार कर खुद को सही दिशा में केंद्रित करें। पारिवारिक या निजी जरूरतों पर धन खर्च होने का योग है। कोई नया लक्ष्य आपको उत्साहित करेगा।
वृषभ: परिवार में छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। नकारात्मक चिंताओं को छोड़ आशावादी बनें। अपनी प्रतिभाओं के बावजूद भी निराश मन आपको लाभ से वंचित कर सकता है। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।
मिथुन: निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बन सकती है। नई दिशा में सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी। रोजगार में विरोधियों की प्रबलता की आशंका है, अतः सावधान रहें।
कर्क: अपने सरल व्यवहार से निकट संबंधों में आपकी महत्ता बढ़ेगी। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें। मन नई कल्पनाओं की सैर करेगा। किसी पुराने परिचित से मिलने की प्रबल इच्छा होगी।
सिंह: आज कुछ नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से आप सबल रहेंगे। शिक्षा या कलात्मक क्षेत्र में सफलता का योग है।
कन्या: महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने में साधन की कमी से मन परेशान हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल होने का योग है। समय अच्छा है, लेकिन इधर-उधर की बातें करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
तुला: बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में लगातार व्यस्तता से मन खिन्न हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतें। महत्वपूर्ण मुद्दों पर धैर्य से काम लें।
वृश्चिक: आज आपकी अच्छी योजनाएं फलीभूत होंगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी। निराशा छोड़कर समस्याओं के विकल्पों पर ध्यान केंद्रित करें। घर में सामान्य माहौल रहेगा।
धनु: आपको उत्साहपूर्ण और सुखद समय का अनुभव होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभदायक सिद्ध होगी। अच्छा समय आ गया है, बस मन लगाकर परिश्रम करें। निकट संबंधों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
मकर: महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने को लेकर मन चिंतित रहेगा। अपने मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ नए लक्ष्यों में सक्रियता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
कुंभ: किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से आपको कष्ट हो सकता है। मन कुछ नए रोजगार की ओर केंद्रित हो सकता है। किसी निकट संबंध के सहयोग से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से उपहार और सम्मान मिलने का योग है।
मीन: कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय और व्यय में असंतुलन से मन परेशान हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में कुछ बाधाओं के बावजूद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित रहेगा।
(पंडित उदयभान मिश्र से बातचीत पर आधारित)
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़