मेष: आज आपको सब कुछ सामान्य होते हुए भी अरुचि महसूस हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे और पुराने संबंधों में गहराई आएगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों की सक्रियता बढ़ेगी।
वृषभ: पुरानी बातों को भूलने का प्रयास करें। उच्च महत्वाकांक्षाएं आपको बड़ी प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। अपने दायित्वों को समय पर पूरा करने का प्रयत्न करें और आलस्य से बचें। किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं।
मिथुन: आज कहीं-कहीं अत्यधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी वाणी पर संयम रखें। कोई अप्रत्याशित समाचार आपको अचंभित कर सकता है।
कर्क: नौकरी का माहौल सुखद रहेगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। निकट के संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा कर सकती हैं। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियां बनेंगी।
सिंह: ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में आपके परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को विचलित कर सकती हैं, इसलिए अपने मूल्यवान समय को व्यर्थ न गंवाएं।
कन्या: निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में कुछ असमर्थता महसूस हो सकती है। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
तुला: कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को दुखी कर सकती हैं। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयां भी आपको परेशान कर सकती हैं।
वृश्चिक: अपने मन को सकारात्मक दिशा में सक्रिय रखते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाए रखें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए आप पर दबाव रहेगा। अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल महसूस हो सकता है।
धनु: अपनी मधुर वाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपके उत्साह का संचार करेगा। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बाधा बन सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं।
मकर: सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है। किसी संबंधी या स्वयं के अस्वस्थ होने से परेशान हो सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ: आज का पूरा दिन आध्यात्मिक और पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव है। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों।
मीन: अपने अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। नए कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव है। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नई आकांक्षाएं मन को विचलित करेंगी।
(पंडित उदयभान मिश्र से बातचीत पर आधारित)
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़