क्राइम

क्रेडिट कार्ड गोरखपुर में टीचर के वॉलेट में रखा, मुंबई में हो गई 44 हज़ार की शॉपिंग

Go Gorakhpur
क्रेडिट कार्ड गोरखपुर में टीचर के वॉलेट में रखा, मुंबई में हो गई 44 हज़ार की शॉपिंग

Cyber Fraud: शाहपुर इलाके की एक टीचर के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने मुम्बई में खरीदारी कर खाते से 44 हजार रुपये उड़ा दिए, जबकि टीचर का क्रेडिट कार्ड उनके पास है. वह खुद खरीदारी करने गई तब उन्हें जानकारी हुई. उन्होंने बुधवार को एसपी अपराध शाखा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शाहपुर इलाके के पादरी बाजार इलाके की ओमकार नगर कलोनी में रहने वाली प्रियंका श्रीवास्तव धर्मपुर स्थित एक स्कूल में टीचर हैं. पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह संडे को पादरी बाजार में कपड़े की खरीदारी करने गई थीं. क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से पहले से ही 44 हजार रुपये की खरीदारी हो चुकी है. उस दिन बैंक बंद थे. वह मंगलवार को बैंक गईं तो पता चला कि उनके कार्ड से 19 अगस्त से 22 अगस्त के बीच मुंबई में आठ बार में 44 हजार रुपये की खरीदारी की गई है. पीड़िता ने बताया कि वह कोई यूपीआई भी नहीं चलाती हैं. बैंक में उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, लेकिन मुंबई में हुई खरीदारी का कोई मैसेज भी नहीं आया.

साइबर एक्सपर्ट विवेक आनंद बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड से इस तरह की धोखाधड़ी सिर्फ स्किमिंग या फिशिंग से हो सकती है. अगर आपने अपने मोबाइल में कोई ऐसा ऐप डाउनलोड कर लिया जो आपके कार्ड की डिटेल रीड कर लेता हो तो क्रेडिट कार्ड स्किमिंग का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है. साइबर अपराधी जब कार्ड होल्डर से ईमेल के जरिये या किसी वेबसाइट के माध्यम से उसके कार्ड की डिटेल हासिल कर लेते हैं तो ऐसे में भी क्रेडिट कार्ड के मिसयूज का खतरा बढ़ जाता है.

विवेक आनंद सलाह देते हैं कि जब आपको कोई खरीदारी नहीं करनी हो तो अपने क्रेडिट कार्ड के मोबाइल ऐप में जाकर परचेजिंग को आफ कर दें. ऐसा करने से आप अनॉथराइज ट्रांजेक्शन के खतरे को टाल सकते हैं.


  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर: खेल, स्मार्ट चौराहों से लेकर रिकॉर्ड प्लेसमेंट तक, शहर की आज की पांच बड़ी खबरें

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में 'महिला हुनर हाट' ने दी महिला सशक्तीकरण को नई दिशा

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘महिला हुनर हाट’ ने दी महिला सशक्तीकरण को नई दिशा

  • डीडीयू से निकला भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का नया प्रतीक चिह्न, प्रोफेसर चौहान ने रचा इतिहास

    डीडीयू से निकला भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का नया प्रतीक चिह्न, डॉ. गौरी शंकर चौहान ने रचा इतिहास

  • गाजियाबाद: पति ने बेरहमी से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, 14 महीने का बच्चा हुआ अनाथ, आरोपी फरार

    गाजियाबाद: पति ने बेरहमी से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, 14 महीने का बच्चा हुआ अनाथ, आरोपी फरार

  • चौरीचौरा: एशियन फर्टिलाइजर फैक्ट्री से दूषित गैस का रिसाव, 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों का हंगामा

    चौरीचौरा: एशियन फर्टिलाइजर फैक्ट्री से दूषित गैस का रिसाव, 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, ग्रामीणों का हंगामा

  • एनईआर समाचार

    एनईआर समाचार: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…अब इन ट्रेनों का कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

  • एम्स की पहल: शहर के पुलिस अधिकारियों को मिला फॉरेंसिक प्रशिक्षण

    एम्स की पहल: शहर के पुलिस अधिकारियों को मिला फॉरेंसिक प्रशिक्षण

  • 5 साल की बच्ची का एम्स में सफल ऑपरेशन

    डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल, 5 साल की बच्ची का एम्स में सफल ऑपरेशन, तीन साल से नहीं खुल रहा था मुँह

  • कहां गुम हो गई नुसरत?

    गोरखपुर: शादी के गहने खरीदने निकली महिला लापता, परिवार में मचा कोहराम

  • गाजियाबाद न्यूज़

    गाजियाबाद: बाइक के सामने आया कुत्ता, संतुलन बिगड़ने से गिरीं महिला दरोगा, हादसे में गई जान

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक