Cyber Fraud: शाहपुर इलाके की एक टीचर के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने मुम्बई में खरीदारी कर खाते से 44 हजार रुपये उड़ा दिए, जबकि टीचर का क्रेडिट कार्ड उनके पास है. वह खुद खरीदारी करने गई तब उन्हें जानकारी हुई. उन्होंने बुधवार को एसपी अपराध शाखा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शाहपुर इलाके के पादरी बाजार इलाके की ओमकार नगर कलोनी में रहने वाली प्रियंका श्रीवास्तव धर्मपुर स्थित एक स्कूल में टीचर हैं. पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह संडे को पादरी बाजार में कपड़े की खरीदारी करने गई थीं. क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से पहले से ही 44 हजार रुपये की खरीदारी हो चुकी है. उस दिन बैंक बंद थे. वह मंगलवार को बैंक गईं तो पता चला कि उनके कार्ड से 19 अगस्त से 22 अगस्त के बीच मुंबई में आठ बार में 44 हजार रुपये की खरीदारी की गई है. पीड़िता ने बताया कि वह कोई यूपीआई भी नहीं चलाती हैं. बैंक में उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, लेकिन मुंबई में हुई खरीदारी का कोई मैसेज भी नहीं आया.
साइबर एक्सपर्ट विवेक आनंद बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड से इस तरह की धोखाधड़ी सिर्फ स्किमिंग या फिशिंग से हो सकती है. अगर आपने अपने मोबाइल में कोई ऐसा ऐप डाउनलोड कर लिया जो आपके कार्ड की डिटेल रीड कर लेता हो तो क्रेडिट कार्ड स्किमिंग का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है. साइबर अपराधी जब कार्ड होल्डर से ईमेल के जरिये या किसी वेबसाइट के माध्यम से उसके कार्ड की डिटेल हासिल कर लेते हैं तो ऐसे में भी क्रेडिट कार्ड के मिसयूज का खतरा बढ़ जाता है.
विवेक आनंद सलाह देते हैं कि जब आपको कोई खरीदारी नहीं करनी हो तो अपने क्रेडिट कार्ड के मोबाइल ऐप में जाकर परचेजिंग को आफ कर दें. ऐसा करने से आप अनॉथराइज ट्रांजेक्शन के खतरे को टाल सकते हैं.
-
गोरखपुर में 19 से शुरू होगा सपा का ‘SIR विशेष गहन पुनरीक्षण’ प्रशिक्षण शिविर, देखें पूरा शेड्यूल
-
GST सर्टिफिकेट कोर्स परीक्षा स्थगित, विश्वविद्यालय ने जारी किया नया नोटिस, जानें कब होगी परीक्षा
-
IPL Auction: गोरखपुर का बेटा आईपीएल में दिखाएगा दम, जानें कौन हैं मिस्ट्री स्पिनर विशाल निषाद
-
Gold Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ₹1.30 लाख के पार पहुंचा गोल्ड; चेक करें ताजा रेट्स
-
Border 2 Teaser Launch: पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार दिखे सनी देओल, इवेंट में रो पड़े ‘तारा सिंह’
-
सतयुग में राक्षस और कलियुग में संत: क्या है धर्म और अधर्म का असली सच?
-
खरमास (Kharmas): शुभ कार्य वर्जित होने का ज्योतिषीय रहस्य – क्या यह केवल अंधविश्वास है?
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
मऊ में गोरखपुर विजिलेंस का एक्शन: 25 हजार रिश्वत लेते लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
-
गोरखपुर MMMUT में बंपर प्लेसमेंट: 194 छात्रों को मिला 13 लाख तक का पैकेज, जानें पूरी डिटेल