क्राइम

क्रेडिट कार्ड गोरखपुर में टीचर के वॉलेट में रखा, मुंबई में हो गई 44 हज़ार की शॉपिंग

Go Gorakhpur
क्रेडिट कार्ड गोरखपुर में टीचर के वॉलेट में रखा, मुंबई में हो गई 44 हज़ार की शॉपिंग

Cyber Fraud: शाहपुर इलाके की एक टीचर के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने मुम्बई में खरीदारी कर खाते से 44 हजार रुपये उड़ा दिए, जबकि टीचर का क्रेडिट कार्ड उनके पास है. वह खुद खरीदारी करने गई तब उन्हें जानकारी हुई. उन्होंने बुधवार को एसपी अपराध शाखा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शाहपुर इलाके के पादरी बाजार इलाके की ओमकार नगर कलोनी में रहने वाली प्रियंका श्रीवास्तव धर्मपुर स्थित एक स्कूल में टीचर हैं. पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह संडे को पादरी बाजार में कपड़े की खरीदारी करने गई थीं. क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से पहले से ही 44 हजार रुपये की खरीदारी हो चुकी है. उस दिन बैंक बंद थे. वह मंगलवार को बैंक गईं तो पता चला कि उनके कार्ड से 19 अगस्त से 22 अगस्त के बीच मुंबई में आठ बार में 44 हजार रुपये की खरीदारी की गई है. पीड़िता ने बताया कि वह कोई यूपीआई भी नहीं चलाती हैं. बैंक में उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, लेकिन मुंबई में हुई खरीदारी का कोई मैसेज भी नहीं आया.

साइबर एक्सपर्ट विवेक आनंद बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड से इस तरह की धोखाधड़ी सिर्फ स्किमिंग या फिशिंग से हो सकती है. अगर आपने अपने मोबाइल में कोई ऐसा ऐप डाउनलोड कर लिया जो आपके कार्ड की डिटेल रीड कर लेता हो तो क्रेडिट कार्ड स्किमिंग का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है. साइबर अपराधी जब कार्ड होल्डर से ईमेल के जरिये या किसी वेबसाइट के माध्यम से उसके कार्ड की डिटेल हासिल कर लेते हैं तो ऐसे में भी क्रेडिट कार्ड के मिसयूज का खतरा बढ़ जाता है.

विवेक आनंद सलाह देते हैं कि जब आपको कोई खरीदारी नहीं करनी हो तो अपने क्रेडिट कार्ड के मोबाइल ऐप में जाकर परचेजिंग को आफ कर दें. ऐसा करने से आप अनॉथराइज ट्रांजेक्शन के खतरे को टाल सकते हैं.


  • घर के सामने पोखरी में डूबने से दो मासूमों की मौत, दो की हालत नाजुक

    घर के सामने पोखरी में डूबने से दो मासूमों की मौत, दो की हालत नाजुक

  • चंद्रमा पर जल: वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवीनतम जानकारी ने किया रोमांचित

    चंद्रमा पर जल: वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवीनतम जानकारी ने किया रोमांचित

  • बालापार ने दिया 'नया गोरखपुर' का साथ, जीडीए को मिली 123 एकड़ भूमि

    बालापार ने दिया ‘नया गोरखपुर’ का साथ, जीडीए को मिली 123 एकड़ भूमि

  • Gorakhpur Crime News

    विशाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी दबोचा गया, पैर में लगी गोली

  • Gorakhpur Railway Station

    प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जाने का रास्ता बदला, सेकेंड क्लास गेट हुआ बंद

  • Go Gorakhpur News

    कृषि भूमि पर आवास या व्यवसाय के लिए जीडीए की एनओसी ज़रूरी

  • gda gorakhpur office gate

    रामगढ़ झील इलाके में लैंड ऑडिट शुरू, अवैध कब्जों की खुलेगी पोल

  • एएसआई ने शुरू की महराजगंज में भगवान बुद्ध के आठवें अस्थि स्तूप की खोज

    एएसआई ने शुरू की महराजगंज में भगवान बुद्ध के आठवें अस्थि स्तूप की खोज

  • शादी के तीसरे दिन दुल्हन गायब, जानिए पति क्यों पहुंचा थाने

    शादी के तीसरे दिन दुल्हन गायब, जानिए पति क्यों पहुंचा थाने

  • गो यूपी न्यूज़

    इस बार परीक्षा में एआई से नकल पर लगाम कसेगा बोर्ड

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक