राजकाज

बुलडोजर पर सबका हाथ फिट नहीं हो सकता, इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: सीएम योगी

UP cm Yogi Adityanath

Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे. 

योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है. 

योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.



  • ‘चिड़िया’ उड़ाने में सिद्धार्थ नगर पुलिस सबसे आगे!

  • बस्तीः बहन के प्रेमी को दी ऐसी सजा कि रोंगटे खड़े हो जाएं

  • भटहट में मिला डेंगू का मरीज

  • बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की काउंसिलिंग 31 से

  • भारतीय सेना में महिलाओं के लिए हैं ढेरों अवसर

  • ​19 विभागों के प्रमुख मिलकर सुधारेंगे शहर की हवा की सेहत

  • टैक्स इंस्पेक्टर लखनऊ में, साला वसूलता रहा टैक्स

  • नौवीं के स्टूडेंट स्कॉलरशिप के लिए 29 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन

  • विधि विभाग के नए भवन का शिलान्यास करेंगे मुख्य न्यायाधीश

  • डीडीयूजीयू: बीए, बीएसी, बीसीए, बीटेक प्रवेश से जुड़ी अहम जानकारी यहां देखें

  • इंदौर की तर्ज पर संवरेगी गोरखपुर शहर की सूरत

  • शताब्दीपुरम कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े घर से बीस लाख के आभूषण उड़ाए

  • ‘हाफ इयरली’ एग्ज़ाम में गोरखपुर के सिर्फ़ तीन थाने फर्स्ट डिविजन पास

  • गोरखपुर से काठमांडू के लिए एसी बस सेवा जल्द, ₹1005 होगा किराया

  • महायोजना 2031: हरियाली की शर्त पर नहीं होगा गोरखपुर का विकास

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक