राजकाज

बुलडोजर पर सबका हाथ फिट नहीं हो सकता, इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: सीएम योगी

UP cm Yogi Adityanath

Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे. 

योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है. 

योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.



  • पिता और दो बेटियों के शव फंदे से लटकते मिले, सुबह होते ही इलाके में फैली सनसनी

  • नालों के शोधन से निकलेगी नदियों की स्वच्छता की राह

  • गोरखपुर में डेंगू हुआ खतरनाक, महिला सिपाही की मौत

  • पांच भाषाओं में रिलीज होगी ‘महादेव का गोरखपुर’

  • ‘गोरखपुर जितना बिजनेस कहीं और नहीं’

  • गोरखपुर एम्स में आपातकालीन सेवा शुरू

  • स्मार्ट सिटी की राह पर एक कदम और बढ़ा गोरखपुर

  • गोरखपुर में बाज़ार से गायब हुए दो हजार के नोट

  • ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक को गोरखपुर का खास बधाई संदेश

  • गोरखपुर में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 123

  • कुशीनगर में गैस कटर से काटकर एटीएम की कैश ट्रॉली चोरी, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

  • लर्निंग डीएल के लिए नहीं लगानी है ऑफिस की दौड़, घर बैठे करें अप्लाई

  • आस्था और निष्ठा का महापर्व है छठ

  • उद्योग जगत में अलग पहचान बना रहे हैं गोरखपुर के ब्रांड

  • इकलौता पर्व जिसमें होती है कलम और दवात की पूजा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक