गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौर पर गोरखपुर पहुंच रहे हैं. 19 सितंबर को दोपहर बाद वह रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद ग्रीनवुड हाउसिंग अपार्टमेंट के आवंटियों को प्रमाण पत्र सौंपेंगे. सीएम 20 सितंबर को गोरखनाथ मंदिर के सभागार में महंत दिग्विजयनाथ और 21 सितंबर को महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शमिल होंगे. 21 सितंबर को ही मुख्यमंत्री गोरखपुर विश्वविद्यालय में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस व अन्य तकनीकी दक्षता हासिल करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र देंगे.
-
आपका दैनिक राशिफल: जानें क्या कहते हैं सितारे आज आपके लिए!
-
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग: प्रवक्ता (PGT) भर्ती परीक्षा तीसरी बार स्थगित
-
पूर्वोत्तर रेलवे: इंजीनियरिंग कार्य के चलते इन ट्रेनों का मार्ग बदला