नेशनल

चिराग पासवान का बड़ा ऐलान: बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा (रामविलास)

चिराग पासवान

भोजपुर: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को आरा में आयोजित ‘नवसंकल्प सभा’ में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े ऐलान किए। वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य एनडीए गठबंधन को और अधिक मजबूती प्रदान करना है।

विधानसभा चुनाव पर स्पष्ट रुख: चिराग पासवान ने सभा में मौजूद लोगों के ‘चिराग-चिराग’ के नारों के बीच कहा, “काफी लोग प्रश्न कर रहे थे कि चिराग विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इसका जवाब मैं दे दूं कि विधानसभा चुनाव लडूंगा, लेकिन बिहार से नहीं बल्कि बिहार के लोगों के लिए और बिहार के लिए चुनाव लड़ेंगे। मेरी पार्टी और मैं बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि एनडीए को मजबूती मिले।” इस घोषणा के साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोजपा (रामविलास) किसी भी तरह से एनडीए से अलग नहीं है, बल्कि उनका लक्ष्य गठबंधन को और अधिक मजबूती देना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

Readलालू परिवार में भूचाल: क्या ऐश्वर्या के तीखे आरोपों से खिसक जाएगी आरजेडी की सियासी जमीन?

कांग्रेस-राजद पर ‘जंगलराज’ का हमला: आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में हुई इस जनसभा की शुरुआत चिराग पासवान ने कांग्रेस-राजद की पिछली सरकारों की नाकामियों पर हमला बोलकर की। उन्होंने बिहार के पुराने ‘जंगलराज’ पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “जब हम ‘जंगलराज’ की बात करते हैं, तो लोग इसे केवल आरजेडी से जोड़कर देखते हैं। लेकिन सच यह है कि इसके लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। बिहार के उस दौर में दोनों दल सत्ता में साझेदार रहे और राज्य को अराजकता की ओर धकेला।”

सामाजिक न्याय और कर्पूरी ठाकुर: पासवान ने एनडीए सरकार द्वारा सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने जीवनभर पिछड़ों, वंचितों और गरीबों के अधिकार के लिए संघर्ष किया, उसे सम्मान देने का काम हमारी एनडीए सरकार ने किया है। यह फैसला हमारे सामाजिक समरसता के संकल्प का प्रमाण है।

इस महत्वपूर्ण जनसभा में लोजपा (रामविलास) के सभी पाँच सांसद, प्रदेश अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जनसभा में भोजपुर, कैमूर, रोहतास, बक्सर और पटना के अलावा कई जिलों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जो चिराग पासवान की लोकप्रियता और पार्टी के बढ़ते जनाधार को दर्शाता है।


हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़

Priya Srivastava

Priya Srivastava

About Author

Priya Srivastava दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक हैं. गोगोरखपुर.कॉम के लिए इवेंट, एजुकेशन, कल्चर, रिलीजन जैसे टॉपिक कवर करती हैं. 'लिव ऐंड लेट अदर्स लिव' की फिलॉसफी में गहरा यकीन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की… कहानी खिचड़ी मेला की…