गो क्राइम बांसगांव थाना

डेढ़ साल के बच्चे के सिर पर ईंट से किया प्रहार, मौत

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Child was hit on head with a brick and died: बांसगांव इलाके में एक युवक ने बच्चे के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी जान ले ली. हमला करने वाला युवक अर्धविक्षिप्त बताया गया है. बच्चे के परिजन ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है. 

बांसगांव के ग्राम भैसा रानी में रहने वाले राहुल यादव का डेढ़ साल का बेटे विद्यांश यादव है. बीते दिन वह अपने घर के सामने ही खेल रहा था. परिजन के अनुसार इसी दौरान गांव का ही रहने वाले युवक रंजीत धरिकार वहां पहुंचा. उसने घर से करीब 10 मीटर की दूरी पर बच्चे के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया. इससे मासूम बच्चा लहूलुहान होकर गिर गया। लोगों ने जब शोर मचाया तो रंजीत वहां से भाग गया. बच्चे के परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने बच्चे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल जाते समय रास्ते मे ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर बीआरडी मेडिकल कालेज के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

बांसगांव पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने रंजीत को हिरासत में ले लिया. विद्यांश तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था. उसके पिता गुजरात में पेंट पालिस का कार्य करते हैं. फिलहाल परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है.



  • शादी से लौट रहे दो सगे भाइयों की हादसे में मौत, असुरक्षित यात्रा के लिए ‘कुख्यात’ हो रहा यह मार्ग

  • अलमारी से नौ लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुआ रिश्तेदार का बेटा

  • 85 लाख की ठगी का शिकार हुए रिटायर्ड कृषि विभाग कर्मी, पूर्व सहयोगी सहित पांच आरोपी नामजद

  • बस चालक और छात्रा की लव स्टोरी में नया मोड़, ‘शादी’ की कहानी झूठी! जहर देकर नस काटने का आरोप

  • चौरीचौरा: जमीन के विवाद में युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, पिता समेत तीन घायल

  • ट्यूशन टीचर की गंदी हरकत: घर में अकेली 9वीं की छात्रा से छेड़खानी, जानें फिर क्या हुआ?

  • संपत्ति के विवाद में घर में चाकूबाजी, भाई-भाभी, पिता पर हमला, गांगुली टोला में वारदात का आरोपी गिरफ्तार

  • गोरखपुर: कुसम्ही बाज़ार में ग्राहक बनकर आया चोर, ज्वेलरी शॉप से ₹5 लाख के सोने पर किया हाथ साफ़

  • गोरखपुर सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, खुद को बता रहा था बिहार का

  • गोरखपुर पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात पशु तस्कर जवाहिर यादव गिरफ्तार, 28 मामले हैं दर्ज

  • तीन लाख के लिए बहन का कातिल बना भाई, लाश को बोरे में भरकर 70KM तक बाइक पर घूमता रहा

  • गोरख़पुर-महराजगंज सीमा पर दो गुटों में गैंगवार, दिनदहाड़े फायरिंग और मारपीट में सात घायल

  • झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम के सिर की गिल्टी का किया ‘ऑपरेशन’, इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की मौत, हंगामा

  • छठ पूजा की खरीदारी में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, महिला चोर रंगे हाथ पकड़ी गई

  • बाइक हटाने के विवाद में दो टोलों में खूनी संघर्ष, 22 नामजद समेत 70 पर केस दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक