खोराबार थाना क्राइम

आजाद हत्याकांड : पुलिस खोजती रही, मुख्य आरोपी विजय ने किया कोर्ट में सरेंडर

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.

खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए. 

पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.



  • वीडियो वायरल हुआ तो खुली शिक्षिका की पोल, छात्र से ऐसा क्या कराया कि निलंबित हो गई

  • सहजनवा और कैंपियरगंज में केंद्र के खर्च पर बनेगा दो सौ बेड का अस्पताल

  • प्राइमरी के तीन मास्टर ऐश-ओ-आराम के लिए ये क्या करने लगे?

  • शिक्षा माफिया राकेश ने एक दशक में कमाई अकूत दौलत

  • गोरखपुर की दो महिला डॉक्टर कौन हैं जो ‘गैंगस्टर’ में गईं हवालात में

  • उत्तराखंड के एक गांव के आठ युवक कैसे बन गए गोरखपुर पुलिस का सिरदर्द, यहां पढ़िए

  • पीपीगंज की इस मासूम की ज़िंदगी बचाने के लिए चाहिए 16 करोड़ का इंजेक्शन

  • गोरखपुर की बैडमिंटन सनसनी ने थाइलैंड में जीते एक स्वर्ण दो रजत

  • 536 रुपए में भारत दर्शन का ज़बरदस्त टूर प्लान लाया आईआरसीटीसी

  • आपके मुहल्ले में जलभराव है तो तुरंत घुमाइए कंट्रोल रूम का नंबर 8810709354

  • सितंबर में बारिश का सितम, 10 साल बाद नया रिकॉर्ड

  • अगर आप क्रिएटिव हैं तो ग्राफिक्स में करियर आपका इंतज़ार कर रहा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक