खोराबार थाना क्राइम

आजाद हत्याकांड : पुलिस खोजती रही, मुख्य आरोपी विजय ने किया कोर्ट में सरेंडर

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.

खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए. 

पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.



  • दिसंबर तक एक और आवासीय योजना ला रहा जीडीए

  • बाजारों में भीड़, लेकिन क्रय शक्ति क्षीण

  • हर दिन दस लाख पीस नारियल पानी गटक जाते हैं गोरखपुरी

  • डीडीयू: सभी पाठ्यक्रमों में फीस न जमा कर सके छात्रों को प्रवेश का एक और मौका

  • भ्रमित लोग ही कोविड-19 के टीके से चूके, अब जल्दी करेंः वीरेंद्र

  • निकाय चुनाव: नए वार्डों में वोटर बनाने का नगर निगम का अभियान पांच से

  • कुर्सी वही ठीक जिस पर अपनी मर्जी से बैठा जा सके

  • घर के करीब आपकी सेहत जांचने की मशीन लगाएगा नगर निगम

  • जीडीए की आवासीय योजना ‘रोहिणी एन्क्लेव’ के लिए बुकिंग शुरू

  • वह कौन सी पुस्तक है जिसकी 1 लाख 62 हजार प्रतियां छाप चुका है गीता प्रेस, पुस्तक अब नेपाली में भी

  • इस फेस्टिव सीज़न ‘तनिष्क‘ नया क्या लेकर आया है, यहां जानें

  • अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाने वाली मछली कुशीनगर की हरहा नदी में मिली

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक